फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi's son rinku back on one's of Canadian couple in the WWE ring in a few minutes

WWE के रिंग में भदोही के लाल रिंकू सिंह ने कनेडियन जोड़ी को चंद मिनटों में किया चित 

Fri, 10 Apr 2020 04:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 10 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi's son rinku back on one's of Canadian couple in the WWE ring in a few minutes
दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते रिंकू सिंह - फोटो : amar ujala

डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे भदोही जिले की ज्ञानपुर तहसील के होलपुर के रिंकू सिंह और सौरव गुर्जर की इंडस शेर टीम ने कनाडा की ईवर राइज के दो पहलवानों को पटकनी दे दी। रिंकू की जबर्दस्त फाइट देखकर जिले के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 

विज्ञापन


कालीन नगरी के छोटे से गांव होलपुर से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका पहुंचने वाले जिले के लाल रिंकू सिंह के पंच से विदेशी पहलवान चंद मिनटों में ही चित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग में कनेडियन पहलवानों की जोड़ी को हराकर रिंकू ने अगले दौर में प्रवेश किया। मूलरूप से भदोही जिले के होलपुर गांव निवासी रिंकू को दशक भर पहले तब पहचान मिली थी, जब उन्होंने अमेरिका में बेसबॉल खेला। उस समय देश में बेसबॉल में कम लोग ही रुचि दिखाते थे।
विज्ञापन


यह रिंकू वही हैं, जिनके जीवन पर डिज्नी ने ‘द मिलियन डॉलर आर्म’ नाम से फिल्म बनाई थी। अब फिर रिंकू सिंह देश का नाम वैश्विक स्तर पर ऊंचा कर रहे हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई का नाम आते ही हमारे देश के खली यानी दिलीप सिंह राणा का नाम हर भारतीय के जेहन में आ जाता है और अब रिंकू भी डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत की पहचान बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह फिट तीन इंच लंबे और 102 किलोग्राम वजनी रिंकू ने दुबई में अप्रैल 2017 में डब्ल्यूडब्ल्यूई चयन प्रशिक्षण में भाग लिया था। रिंकू एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रिंकू के पिता ब्रह्मदीन सिंह पेशे से एक ट्रक ड्राइवर थे और उन्होंने ड्राइविंग कर रिंकू का पालन-पोषण किया।
 

Bhadohi's son rinku back on one's of Canadian couple in the WWE ring in a few minutes
रिंग में विरोधी को पटखनी देते रिंकू सिंह - फोटो : amar ujala

जब रिंकू बेसबॉल खेलने अमेरिका गए, तब घर की माली हालत सुधरी।  68 वर्षीय पिता ब्रह्मदीन सिंह आज भी गांव में ही रहते हैं और जब रिंकू के बारे में कोई चर्चा कर दे तो फिर जो भाव उनके चेहरे पर नजर आता है, उस गर्व और सुखानुभूति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। रिंकू सिंह और सौरव गुर्जर की टीम का नाम है इंडस शेर। बृहस्पतिवार को उन्होंने ईवर राइज टीम की कनेडियन जोड़ी चेस पार्कर और मैट मार्टल को हराया। 

रिंकू सिंह के जीवन पर बन चुकी है फिल्म 

जूनियर राष्ट्रीय भाला प्रतियोगिता के विजेता रिंकू की राह शुरुआती दिनों में आसान नहीं थी। यही कारण है कि जब वर्ष 2008 में टेलीविजन शो ‘द मिलियन डॉलर आर्म’ में भाग लेने का मौका मिला तो रिंकू ने प्रतियोगिता को जीतकर ही दम लिया। उसके बाद तो मानो रिंकू की झोली भगवान ने छप्पर फाड़कर भर दी और उनका अमेरिका की नामी बेसबॉल टीम से करार हो गया। रिंकू के जीवन संघर्ष से प्रभावित होकर उन पर डिज्नी ने ‘द मिलियन डॉलर आर्म’ नामक फिल्म भी बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed