{"_id":"5f7b213d35af5d7117523c98","slug":"bhadohi-resident-bjp-leader-manish-shukla-murdered-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही निवासी भाजपा नेता की कोलकाता में हत्या, कार्यालय के सामने बदमाशों ने मारी गोली, गांव में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही निवासी भाजपा नेता की कोलकाता में हत्या, कार्यालय के सामने बदमाशों ने मारी गोली, गांव में शोक
Tue, 06 Oct 2020 01:10 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता मनीष शुक्ला, फाइल फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव निवासी पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता और पार्षद मनीष शुक्ला (40) की रविवार रात साढ़े आठ बजे कोलकाता में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह टीटागढ़ थाने के सामने उनके कार्यालय के पास खड़े थे। फोन से सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन कोलकाता के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
सोमवार सुबह से ही शोकांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। मृत भाजपा नेता के पिता डॉ.चंद्रमणि शुक्ला कोलकाता में जाने माने सर्जन हैं। वह कोलकाता के खरदा में सपरिवार रहते हैं। मनीष अपने माता-पिता की तीन संतानों में इकलौते पुत्र थे।
विज्ञापन
बड़े पिता बारोपुर निवासी रामहिंछ शुक्ला, अधिवक्ता रामप्यारे शुक्ला और इंजीनियर चंद्रभूषण शुक्ला ने बताया कि मनीष की शिक्षा- दीक्षा कोलकाता में ही हुई थी। उसका रुझान शुरू से ही राजनीति में रहा। कम समय में ही राजनीति में काफी ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया था। पहले वह तृणमूल कांग्रेस में थे लेकिन लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल हो गए थे। सामाजिक कार्यों में काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले मनीष कोलकाता में गरीब तब से लोगों की मदद के लिए सक्रिय रहते थे। वे गरीबों के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराते थे।
विज्ञापन