{"_id":"b9537582043c0fc583a374c9d54b80ed","slug":"bhadohi-mp-virendra-singh-and-mla-sushil-singh-participate-in-chandra-prabha-college-innougrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को संस्कार दें, समाज को मजबूती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को संस्कार दें, समाज को मजबूती
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
सेवापुरी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बुधवार को चंद्रप्रभा पब्लिक स्कूल बनकट का वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने लोकनृत्य की मनोरम प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीता।
विज्ञापन
एकांकी, नाट्य मंचन के अलावा पंजाबी, गुजराती लोक नृत्य की सामूहिक प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय परिसर में हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्यअतिथि भदोही से भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, संस्कार और संस्कृति पर बल दिया।
विज्ञापन
कहा कि परिवार समाज की पहली इकाई है। परिवार टूट जाता है तो समाज टूट जाता है। समाज और परिवार को जोड़े रखने की शुरुआत बच्चों से होती है। बच्चे जब संस्कारी होंगे, शिक्षित होंगे, उन्हें अपनी संस्कृति का ज्ञान होगा तो परिवार भी समृद्ध होगा और समाज भी। विशिष्ट अतिथि सकलडीहा के विधायक सुशील सिंह और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह थे।
विज्ञापन
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन अहकू सिंह, प्रबंधक अजीत सिंह, संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, अरविंद प्रताप सिंह, जानी सिंह, आला सिंह आदि मौजूद थे। उधर, पंडित महिला महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने गरबा, डांडिया के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्यअतिथि बीएचयू के प्रो. एलसी राय ने कहा कि छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल कर समाज में अपना अहम मुकाम बनाएं। शिक्षा के जरिये ही देश और समाज को उन्नति के रास्ते पर ले जाया जा सकता है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अशर्फी लाल, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. अनीता मटटू, डॉ. कमलेश वर्मा, रीतारानी शर्मा आदि मौजूद थे।