भदोही में भाजपा को मिला निर्दल समर्थन, विधायक ने कहा- मोदी को दोबारा बनाना है प्रधानमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने शनिवार को भदोही लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र बिंद को समर्थन देने का एलान किया। धनापुर स्थित अपने आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने समर्थन की घोषणा की।
तीन बार सपा से और चौथी बार निर्दलीय विधायक विजय मिश्र ने शनिवार को विभिन्न वर्गों और संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाकर चुनाव में बने असमंजस को दूर करने की अपील की। इसके बाद मंच पर पहुंचे विधायक ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी देश की जरूरत हैं। उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी को समर्थन किया जाएगा। इस पर समर्थकों ने दोनों हाथ उठाकर नारे लगाए।
भाजपा प्रत्याशी के गत दिनों वायरल हुए एक आपत्तिजनक वीडियो पर उन्होंने कहा कि मैंने भी पता लगाया तो वह वीडियो सही निकला। लेकिन, कुछ महीने पहले की सभा के वक्तव्य को वायरल करने के पीछे की मंशा ठीक नहीं थी। बिंद समाज का एक नेता अपने आगे उस समाज के किसी दूसरे नेता को पनपने नहीं देना चाहता। इसलिए साजिश के तहत वीडियो वायरल कराया गया।
वीडियो में बिंद के इस बयान के बाबत कि जनेऊ देखकर ब्राह्मणों को पिटवाया...पर ब्राह्मण नेता की छवि को पुख्ता करने की कोशिश करते हुए विधायक ने कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, ब्राह्मणों का जनेऊ कोई तोड़कर दिखाए। इस मौके पर औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर भी पहुंचे थे।