फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi Gyanpur MLA Vijay Mishra case hearing court summoned reply from Agra Police

कोर्ट में पेश नहीं हो सके विधायक विजय मिश्र, आगरा पुलिस से अदालत ने जवाब तलब किया

Tue, 20 Jul 2021 06:11 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Tue, 20 Jul 2021 06:11 PM IST
सार

भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र आगरा जेल में निरुद्ध हैं। महिला उत्पीड़न की अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक को व्यक्तिगत रूप से तलब किया। 

विज्ञापन
Bhadohi Gyanpur MLA Vijay Mishra case hearing court summoned reply from Agra Police
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के भदोही में महिला उत्पीड़न मजिस्ट्रेट विदिशा भूषण और न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय रीवा केसरवानी की अदालत में मंगलवार को भी ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पेश नहीं हो सके। कोर्ट ने आगरा जेल में निरुद्ध विधायक को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था। इसे लेकर कोर्ट ने गंभीर रूख अख्तियार किया है। इस मामले में आगरा पुलिस से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


भदोही जनपद के गोपीगंज कोतवाली में विधायक विजय मिश्र के रितेश्तेदार का फर्म व भवन हड़पने के आरोप में चार अगस्त 2020 को विधायक विजय मिश्र, उनकी एमएलसी पत्नी रामलली मिश्र और उनके पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 18 अगस्त 2020 को उन्हें मध्यप्रदेश के आगर जिले में गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया। छह जुलाई को पेशी होनी थी लेकिन वीडियो कांफ्रेंसिग से दो मामलों में रिमांड बनी थी जबकि सामूहिक दुष्कर्म और ऊंज में सरकारी भूमि पर कब्जा करने आदि मामलों में रिमांड नहीं बन पाई थी। महिला उत्पीड़न की अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक को व्यक्तिगत रूप से तलब किया।

विज्ञापन

बोलीं अधिवक्ता,  पुलिस जानबूझकर मामला लटका रही

इस संबंध में विधायक विजय मिश्र की अधिवक्ता रीमा पांडेय ने बताया कि महिला उत्पीड़न और न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 20 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से तलब किया। आगरा और भदोही जिले की पुलिस सुरक्षा का हवाला देकर पेश नहीं कर सकी। इसको लेकर कोर्ट ने चिंता जताई। अधिवक्ता रीमा पांडेय ने कहा है कि कोरोनाकाल संग पंचायत चुनाव खत्म हो गया है। अब पुलिस आखिर क्यों विधायक विजय मिश्र को कोर्ट में पेश नहीं कर रही है। इस दौरान अधिवक्ता ने कहा कि पुलिस जानबूझकर मामले को लटकाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed