फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi carpet stuck in jam of Suez Canal traffic due to huge container stuck

स्वेज नहर की जाम में फंसी भदोही की 110 लाख की कालीन, विशालकाय कंटेनर फंसने से है ट्रैफिक जाम

Sun, 28 Mar 2021 07:35 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Sun, 28 Mar 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi carpet stuck in jam of Suez Canal traffic due to huge container stuck
विशाल मालवाहक जहाज एवरग्रीन - फोटो : twitter

मिस्र की स्वेज नहर में मंगलवार को फंसे विशालकाय मालवाहक जहाज से स्वेज नहर में ट्रैफिक जाम है। इसमें उत्तर प्रदेश के भदोही की कालीन भी फंसी है। जनपद के एक बड़े कालीन निर्यातक का 110 लाख का कालीन मिस्र के स्वेज नहर की जाम में फंसी है। बताया जा रहा है कि स्वेज नहर में एक अन्य कार्गो के फंसने से यह स्थिति हुई है। कार्गो को हटाने के प्रयास चल रहे हैं। उसे रास्ते से हटाने के बाद ही उसके पीछे लगे कार्गो आगे बढ़ सकते हैं। कालीन निर्यातक ने दो-तीन दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


बता दें कि दुनिया के सबसे व्यस्त कारोबारी मार्ग स्वेज नहर में चीन से माल लेकर एक विशाल मालवाहक जहाज एवरग्रीन के फंस जाने से जाम लग गया है। भदोही के गोपीगंज के प्रमुख कालीन निर्यातक, कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के प्रशासनिक समिति के सदस्य संजय गुप्ता ने बताया कि तीन सप्ताह पूर्व उन्होंने भदोही से दो कंटेनर माल एम्सटरडैम के लिए मुंबई पोर्ट से भेजा था। इसकी कीमत लगभग 110 लाख रुपये है। बताया कि दो दिन पूर्व खबर मिली कि कोई दूसरी कार्गो स्वेज नहर में जाकर फंस गई है। इससे उसके पीछे के सारे जहाज जहां-तहां ठहर गए हैं।

विज्ञापन

संजय गुप्ता ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम की दूसरे जहाजों में क्या है लेकिन उसमें एक जहाज के दो कंटेनर में उनका माल है। निर्यातक ने कहा कि सूचना मिलने के बाद से परिवार में सबकी नींद उड़ गई है। हम लोग 24 घंटे उक्त घटना पर नजर रखे हैं। बताया गया है कि रास्ता खाली होने में तीन दिन का समय और लग सकता है। कहा, माल आयातक के यहां पहुंचने में आमतौर पर 18 दिन लगते हैं लेकिन इस माल को 21 दिन से अधिक दिन हो चुके हैं। ऐसे में यदि शीघ्र रास्ता खाली न हुआ तो आयातक आर्डर रद भी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed