{"_id":"62ed6fbfe72cce73cc1a3c0e","slug":"bfa-student-of-bhu-hanged-his-life-varanasi-news-vns667827017","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sucide in varanasi: बीएचयू के बीएफए छात्र ने फंदे पर लटक दी जान, कमरे से मानसिक रोग के चिकित्सक की पर्ची बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sucide in varanasi: बीएचयू के बीएफए छात्र ने फंदे पर लटक दी जान, कमरे से मानसिक रोग के चिकित्सक की पर्ची बरामद
Sat, 06 Aug 2022 01:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:00 AM IST
सार
बीएचयू के बीएफए छात्र ने छित्तूपुर स्थित लॉज में फंदे पर लटक जान दे दी। उसके कमरे से मानसिक चिकित्सक की पर्ची और दवाएं मिली। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के बीएफए छात्र ने छित्तूपुर स्थित लॉज में फंदे पर लटक जान दे दी। देर शाम लंका पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार अवसाद में आकर छात्र ने ऐसा कदम उठाया। उसके कमरे से मानसिक चिकित्सक की पर्ची और दवाएं मिली। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
झारखंड के साहबगंज निवासी रविकांत शाह (21) बीएचयू में बीएफए चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। वह छित्तूपुर स्थित लॉज में किराये के कमरे पर रहकर पढ़ाई करता था। शाम के समय साथी ने रविकांत को फोन किया तो कॉल नहीं उठा। कई बार फोन करने के बाद कोई उत्तर नहीं मिलने पर परेशान साथी कमरे पर पहुंचा।
विज्ञापन
किसी तरह अंदर आया और देखा कि पंखे की कुंडी में रस्सी के सहारे रविकांत लटका हुआ था। साथी छात्र के चीखने चिल्लाने पर जुटे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार साथी छात्र की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया। अवसाद में आकर रविकांत ने खुदकुशी की। कमरे से मानसिक रोग के चिकित्सक की पर्ची भी बरामद हुई है। साथी छात्रों ने बताया कि वह कुछ दिनों से नौकरी को लेकर परेशान था।
विज्ञापन