फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Better education and health facilities, get employment

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हों, मिले रोजगार

Mon, 31 Jan 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Better education and health facilities, get employment
विधानसभा चुनाव को लेकर वाराणसी की जनता अपने मुद्दों को लेकर स्पष्ट है। उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल बड़ी सूझबूझ के साथ करने की ठानी है। जनता विकास के साथ बेहतर शिक्षा, रोजगार व व्यापार चाहती है। विधानसभा चुनाव में इन्हीं मुद्दों को आधार बनाकर काशी की जनता मतदान करेगी। अमर उजाला की ओर से रविवार को मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग स्थित महावीर हाइट्स में वोटर अड्डा लगा। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने कहा कि पांच साल में एक बार मिलने वाले इस मौके का उपयोग वो इस तरह से करना चाहते हैं, जिससे भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आए। न सिर्फ समाज के लिए, शहर के लिए बल्कि देश के लिए। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार तो अहम मुद्दा हैं ही, महंगाई और कोरोना में जिस तरह व्यापार और उद्योगों से जुड़े लोगों को जो नुकसान हुआ उसकी भी फिक्र यहां के लोगों को है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में हो बढ़ोतरी
स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो हम अभी भी काफी पीछे है। चुनाव में जातिवाद और धर्म पार्टियों का मुद्दा बन जाता है। जातिवाद, क्षेत्रवाद को जड़ से मिटाना होगा। इसके लिए ऐसे प्रत्याशी को चुनेंगे जो सभी को एक सामान समझे। - कुंदन मौया
विज्ञापन

योजनाओं का सही ढंग से हो क्रि यान्वयन
चुनाव के पहले जनता से किए गए वादे सिर्फ वादे ही बनकर न रहे, उन पर काम भी होना चाहिए। महिला सुरक्षा के लिए काफी कदम उठाए गए, लेकिन महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं कम नहीं हो रही है। योजनाएं का क्रियान्वयन व निगरानी भी होनी चाहिए। -विजया वेलंकर
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा व स्वरोजगार का मिले अवसर
बड़े-बड़े वादे करने से काम नहीं चलने वाला, प्रत्याशी और राजनीतिक दल झूठे वादे कर नहीं बच सकते, अब काम करना होगा। बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के साथ युवाओं के लिए रोजगार दिया जाए। सत्ता में कोई भी दल आए वो नागरिकाें की सुविधाओं पर ध्यान दे।- वीएस शाह
महंगाई पर लगाम लगाए सरकार
गैस सिलिंडर से लेकर पेट्रोल, तेल तक सभी चीजें महंगी हो गई हैं। इस महंगाई में हमारे पास कुछ पैसे बच जाएं, ऐसी सरकार हो। घर के खर्च के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा महंगी होती जा रही है। चुनाव के बाद जो भी सरकार आए वो महंगाई पर लगाम लगाए। -पूजा गुप्ता
महिलाओं को मिले रोजगार के अवसर
महिलाओं के मुद्दों को तो हर पार्टी अपने घोषणा पत्र में शामिल करती है। लेकिन चुनाव जीतने के बाद वो महिलाओं के लिए काम करना भूल जाती है। जिसकी भी सरकार बने वो महिलाओं की सुरक्षा जैसी समस्याओं पर काम करें और रोजगार के अवसर भी प्रदान करें।- डॉ. साक्षी मौर्या
जीएसटी का हो और सरलीकरण
कोरोना काल में व्यापार और उद्योग धंधे पर काफी असर पड़ा है। ऐसे में जो भी सरकार आए वो व्यापारियों के हित में कार्य करें। व्यापार बढ़ाने के लिए जीएसटी के प्रावधानों को और सरल करना चाहिए। जिससे व्यापारी आसानी से अपना व्यापार कर सके।- आलोक बर्मन
शहर का हो सुनियोजित विकास
शहर का विकास सुनियोजित तरीके से किया जाना चाहिए। जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा और व्यापार में घाटा होने पर प्रतिपूर्ति की योजना बनाई जानी चाहिए। उद्यम लगने से पहले तमाम विभागों की बाधाएं आती हैं। सिंगल विंडो बनाकर काम निपटाया जाना चाहिए। -अमित गुप्ता
बेहतर हो शहर की कानून व्यवस्था
समाज से भेदभाव दूर नहीं होगा, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की बात बेमानी है। दलों को इस पर ध्यान देना चाहिए। युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा, शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार मिले। शहर के कानून व्यवस्था में सुधार हो, ताकि नागरिक सुरक्षित महसूस करें।-डॉ. डीएस चौहान
चुनाव में विकास का मुद्दा अहम
फ्लाईओवर और हाईवे तो बन रहे है, लेकिन शहर की सड़क अभी भी खस्ताहाल है। शहर में साफ-सफाई, अतिक्रमण, जाम जैसी मुसीबतों से यहां का नागरिक जूझ रहा है। जनता के मूलभूत सुविधाओं पर भी काम होना चाहिए। नेता नागरिकों की समस्या को सरकार तक पहुंचाए।- विनय शाह
मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले
सिर्फ वादे करने वाला नहीं, नेता ऐसा हो जो कुछ करके दिखाए। चुनाव में जो भी सरकार आए वो महिला सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार इन मुद्दों पर काम करे। सरकार द्वारा विकास के नाम पर बड़ी धनराशि खर्च की जाती है, बावजूद मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को तरसना पड़ता है। -संजीव जायसवाल
देश से दूर हो भ्रष्टाचार
जब तक भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगेगा, देश या प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है। चुनाव में जातपात, क्षेत्रवाद के भेदभाव को दूर करना बहुत जरूरी है। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस और सिग्नल लाइट तो दिखती है, इसके बावजूद शहरवासियों को जाम से छुटकारा नहीं मिला है।- विनीत शाह

व्यापार में मिले सरकार का सहयोग
पहले के मुकाबले शहर में बहुत से बदलाव हुए है। लेकिन अभी भी शहर और जनता की तमाम समस्याएं है, जो दूर होना बाकी है। व्यापारी होने के नाते हम ऐसी सरकार चाहेंगे जो व्यापार में होने वाली दिक्कतों को दूर करें। जिससे व्यापारियों को अपना व्यापार करने में सहूलियत हो।- संजय शाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed