फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Beniabagh will be a picnic spot, central park will be with parking

पिकनिक स्पॉट बनेगा बेनियाबाग, पार्किंग के साथ होगा सेंट्रल पार्क, कमिश्नर ने दिए निर्देश 

Sat, 30 Jan 2021 11:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 30 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Beniabagh will be a picnic spot, central park will be with parking
निरीक्षण करते कमिश्नर दीपक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने वाराणसी के बेनियाबाग में 90 करोड़ की लागत निर्माणाधीन पार्क एवं पार्किंग स्थल को अक्तूबर तक पूरा करने की समयसीमा निर्धारित की। उन्होंने शनिवार को निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बेनियाबाग पार्क को शहर का एक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने मौके पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्ता के साथ काम करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


कमिश्नर ने शनिवार को प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बेनियाबाग पार्क में लैंडस्कैपिंग उच्च स्तरीय कराए जाने के साथ ही वॉक-वे, फुटबॉल मैदान, वाटर स्पोर्ट्स स्थल, बच्चों को खेलने के लिए आकर्षक झूले, फूड कोर्ट, फ्लावर कोर्ट के अलावा वाटर बॉडी में बोटिंग के लिए नौका की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बेनियाबाग पार्क को जिले का सेंट्रल पार्क के रूप में विकसित किया जाए। निर्माणाधीन पार्किंग स्थल पर 450 चार पहिया तथा 700 दोपहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। इसके बाद उन्होंने 23 करोड़ 67 लाख रुपए से निर्माणाधीन दशाश्वमेध शापिंग कांप्लेक्स के निरीक्षण के दौरान मौके पर 40-45 श्रमिकों द्वारा ही कार्य किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यदायी संस्था के अधिकारी को कांप्लेक्स के निर्माण कार्य को व्यक्तिगत रुचि लेते हुए इसी वर्ष पूरा कराए जाने की हिदायत दी। उन्होंने मौके पर 15 दिन बाद फिर निरीक्षण की चेतावनी दी। दशाश्वमेध वार्ड के विकास कार्य मे पत्थर चौकों को व्यवस्थित तरीके से लगाए जाने का निर्देश दिया। टूरिज्म डेवलपमेंट वर्क ऑफ गोदौलिया-चौक से दशाश्वमेध घाट तथा एबीडी रोड मैदागिन से गोदौलिया निर्माण कार्य का उन्होंने पदयात्रा कर निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed