फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Behave well with the sweepers

सफाईकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें अफसर

Fri, 08 Oct 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Behave well with the sweepers
वाराणसी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बबन रावत ने बृहस्पतिवार को दुर्गाकुंड स्थित सफाईकर्मी बस्ती का भ्रमण कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी नगर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। अधिकारी उनसे अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। उनसे अमर्यादित व्यवहार करने से बचें। इस मौके पर सफाई कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने समस्याएं रखीं। जिसे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सफाई कर्मियों के लिए स्वत:रोजगार योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद उपाध्यक्ष ने रायफल क्लब सभागार में अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था एवं कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं का हाल जाना। सीडीओ अभिषेक गोयल ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मियों को नगर निगम की भांति जाकेट, बूट, ग्लब्स उपलब्ध कराए गए हैं। नगर निगम की ओर से भी सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में उपाध्यक्ष ने रामनगर व गंगापुर नगर निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed