फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Beer consumption increased four times in one year Varanasi got good revenue Women applied for shop

UP: एक साल में 1086 करोड़ के बियर गटक गए बनारसी, चार गुना बढ़ी खपत; राजस्व की हुई बल्ले-बल्ले

Sat, 08 Mar 2025 02:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Mar 2025 02:30 PM IST
सार

वाराणसी में बियर पिने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। आबकारी विभाग के अनुसार, 1086 करोड़ रुपये की शराब बिकी है। आवेदकों की बात करें तो एक के नाम तीन लॉटरी निकलने पर एक आवंटन रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन
Beer consumption increased four times in one year Varanasi got good revenue Women applied for shop
शाॅप के लिए महिला आवेदकों की बढ़ी संख्या। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

जिले में बियर पीने वालों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। आबकारी विभाग के अनुसार जिले में बीते वित्तीय वर्ष में अबतक 1086 करोड़ रुपये की शराब बिकी है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 3 करोड़ रुपये अधिक है। वहीं, एक साल में बियर की खपत करीब चार गुना बढ़ गई है। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24  में 2,41,07,878 केन बियर बिकी थी जबकि 2024-25 में 8,74,53,855 केन की बिक्री हुई है।

विज्ञापन


साथ ही अंग्रेजी और देसी शराब की बिक्री में भी जमकर उछाल आया है। जबकि अभी भी देसी शराब की बिक्री अंग्रेजी और बियर के मुकाबले ज्यादा है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि पिछले 2-3 साल में जिले में शराब और बियर की खपत बढ़ी है। खपत के कुल आंकड़े में 45-50 फीसदी योगदान देसी पीने वालों का है। 
विज्ञापन


आबकारी विभाग की सख्ती से शराब की तस्करी पर अंकुश लगा है। पुलिस लाइन में गुरुवार को 696 देसी-अंग्रेजी शराब की दुकान, कंपोजिट मॉडल शॉप और भांग के ठेकों का निर्धारण हुआ है। वहीं, एक आवेदक के नाम तीन लॉटरी निकलने पर एक आवंटन रद्द कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के पास 697 ठेकों के लिए 12308 आवेदन आए थे। इनमें अर्दली बाजार, छित्तूपुर सेंट्रल जेल रोड की एक दुकान के लिए 207 आवेदन मिले थे। आशापुर चौराहे की दुकान के लिए 104 आवेदन हुए थे। 

बेनीपुर की दुकान के लिए 103 आवेदन, चौबेपुर के लिए 124 आवेदन, दांदूपुर रिंग रोड की दुकान के लिए 99 आवेदन और सामनेघाट की दुकान के लिए 104 आवेदन आए थे। शहर में 13 मॉडल शॉप के लाइसेंस के लिए भी भारी प्रतिस्पर्धा है। इसमें कोइराजपुर मॉडल शॉप के लिए 110 आवेदन और बाबतपुर मॉडल शॉप के लिए 93 आवेदन आए थे।

बोले अधिकारी
पहले की तुलना में इस बार 5 से 10 फीसदी बिक्री का लक्ष्य बढ़कर आया है। देशी और मॉडल शॉप पर खपत होने के कारण लक्ष्य 10 फीसदी अधिक रखा है। अंग्रेजी, बियर पर पांच प्रतिशत ही लक्ष्य बढ़ाया गया है। - कमल कुमार शुक्ला, जिला आबकारी अधिकारी

शराब 2024-25 2023-24
अंग्रेजी 9,27,08,239     8,78,00,510
देसी 16,74,30,039 15,83,01,604
बियर     8,74,53,855 2,41,07,878

नोटः आंकड़े 25 फरवरी तक के हैं और बियर की बिक्री केन में है।

महिलाओं के नाम से ज्यादा आवेदन 
अधिकारियों के मुताबिक लाइसेंस के लिए आए आवेदनों में महिलाओं का नाम ज्यादा रहता है। वहीं, इस बार शराब और बियर की दुकानों को एक ही जगह पर खोलने का निर्णय लिया गया है। पिछली बार जिस स्थान पर दुकान होने की शिकायत मिली थी वहां दुकानें आवंटित न करने का निर्णय लिया गया है। रोजाना दो-तीन शिकायतें दुकानें हटाने को लेकर आ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed