{"_id":"6a056780fefa041ef8042307","slug":"bee-attack-at-shankaracharya-avimukteshwaranand-gathering-40-devotees-injured-in-varanasi-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: शंकराचार्य की सभा में मधुमक्खियों का हमला, 40 श्रद्धालु घायल; कई बुजुर्ग और महिलाएं गिरकर हुईं चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: शंकराचार्य की सभा में मधुमक्खियों का हमला, 40 श्रद्धालु घायल; कई बुजुर्ग और महिलाएं गिरकर हुईं चोटिल
Thu, 14 May 2026 11:41 AM IST
Pragati Chand
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही/मिर्जापुर/सोनभद्र/चंदौली।
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही/मिर्जापुर/सोनभद्र/चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 14 May 2026 11:41 AM IST
सार
Varanasi News: गोरक्षा के लिए निकली 81 दिवसीय गविष्ठी गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत बुधवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद वाराणसी पहुंचे। सभा के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान कई बुजुर्ग और महिलाएं गिरकर मामूली रूप से चोटिल भी हुए।
विज्ञापन
मधुमक्खी के हमले में घायल हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राचीन शिवधाम मंदिर (दरेखू) में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की सभा के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इसमें 40 श्रद्धालु जख्मी हो गए।
विज्ञापन
कई बुजुर्ग और महिलाएं गिरकर मामूली रूप से चोटिल भी हुए। हमले के कारण जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का प्रवचन भी कुछ समय के लिए बाधित हुआ।
विज्ञापन
लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ले जाया गया। मधुमक्खियों के शांत होने और स्थिति नियंत्रण में आने के कुछ देर बाद, गो रक्षा यात्रा का काफिला अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन