{"_id":"64cfe418c025c9c374071deb","slug":"bed-reserve-for-dengue-patients-at-chc-phc-varanasi-news-c-20-vns1013-319363-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सीएचसी, पीएचसी पर डेंगू मरीजों के लिए बेड रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सीएचसी, पीएचसी पर डेंगू मरीजों के लिए बेड रिजर्व
विज्ञापन
-डेंगू, मलेरिया का खतरा बढ़ने के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में 100, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा और शास्त्री अस्पताल रामनगर में 50-50 बेड जबकि सीएचसी पर 5-5 और पीएचसी पर 2-2 बेड डेंगू मरीजों के लिए रिजर्व कराए गए हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि गांवों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चिह्नित जलभराव स्थलों का निस्तारण पंचायती राज विभाग और शहरी क्षेत्रों में नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। पिछले महीने दस्तक अभियान में कुल 71,286 घरों में आशा व आंगनबाड़ियों द्वारा घर-घर भ्रमण कर कुल 41,236 मच्छर के स्रोतों को नष्ट किया गया। कुल 2584 बुखार के रोगियों की जांच में 3 मलेरिया, 5 संदिग्ध डेंगू मरीज मिले, जिनका इलाज किया गया है। जिले के सभी प्राइवेट/सरकारी अस्पतालों, लैब को यूडीएसपी पोर्टल के माध्यम से जोड़ा गया है। सभी को मरीजों के जांच की जानकारी देनी है।