फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Beautification of dividers from IP Vijaya to Ravindrapuri will be ready as a model in varanasi

शहर के डिवाइडरों का सुंदरीकरण: मॉडल के रूप में तैयार होंगे काशी के डिवाइडर, डीएम ने दी बड़ी जानकारी

Sun, 21 Aug 2022 01:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 21 Aug 2022 01:07 PM IST
सार

वाराणसी में डिवाइडरों को मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा है। डिवाइडरों के बीच में शोभा बढ़ाने वाले पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही बीच में लगे बिजली और स्ट्रीट लाइट आदि के खंभों को हटाकर किनारे किया जाएगा।

विज्ञापन
Beautification of dividers from IP Vijaya to Ravindrapuri will be ready as a model in varanasi
divider on road - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के डिवाइडरों का चौड़ा करने की योजना प्रशासन ने बनाई है। इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। शहर में किसी एक इलाके को मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके बाद शासन से एप्रूवल लेकर बाकी इलाकों में डिवाइडरों को चौड़ा किया जाएगा। अभी आईपी विजया से रवींद्रपुरी जाने वाले मार्ग के डिवाइडरों को चौड़ा करने की योजना है, जिस पर मंथन चल रहा है। 
विज्ञापन


वर्तमान में सड़कों पर जो डिवाइडर बने हैं। उन पर केवल लाइट रिफ्लेक्शन लगे हैं और उन्हें काले और पीले रंग से रंगा गया है। अब इनकी चौड़ाई एक मीटर की जाएगी। इन डिवाइडरों के बीच में शोभा बढ़ाने वाले पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही बीच में लगे बिजली और स्ट्रीट लाइट आदि के खंभों को हटाकर किनारे किया जाएगा। सड़क किनारे सर्विस कॉरिडोर बना दिया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत दूसरी एजेंसियों को आए तो वे डिवाइडर के आसपास किसी प्रकार की खोदाई न करने पाए। 
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि अब जो नई योजनाएं बनाई जा रही हैं, उनमें सर्विस कॉरिडोर, पेड़ पौधे का प्राविधान किया जा रहा है। पहले केवल सड़कों का निर्माण होता था। अब सड़क बनाने से पहले नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। यही कारण है डिवाइडर को चौड़ा करने के पीछे पौधरोपण करना है। बाकी सुविधाएं सड़क किनारे होंगी। सड़क के बीचोबीच केवल पौधे ही लगाए जाएंगे। इसके बेहतर परिणाम आने पर अन्य इलाकों में लागू किया जाएगा। 

वीडीए और नगर निगम की अवस्थापना निधि से बनवाए गए थे डिवाइडर 
वर्तमान में जो डिवाइडर सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। वे वीडीए और नगर निगम की अवस्थापना निधि से बनवाए गए थे। दरअसल जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासनिक बैठक में तय हुआ कि डिवाइडर नहीं होने से सड़कों पर जाम लग रहे हैं। इसके देखते हुए प्रशासन ने डिवाइडरों का निर्माण युद्धस्तर पर करवाया था। अभी डिवाइडर आधे फीट के हैं। 

शहर के प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण के लिए सर्वे शुरू 
शहर के प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। कुछ चौराहों पर जगह नहीं मिलेगी तो वहां की जमीनें खरीदी जाएंगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर सर्वे किया जा रहा है। पहले चरण में यहां रोड फर्नीचर का काम कराया जाएगा। जेब्रा लाइन, स्टाप और सिग्नल लाइट आदि को व्यवस्थित करेंगे। इसके बाद जरूरत के अनुसार चौड़ीकरण का काम कराया जाएगा। 

शहर को सुंदर बनाने की दिशा में काम चल रहा है। डिवाइडरों को चौड़ा करके पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा जाम लगने वाले चौराहों को चौड़ा करेंगे। सबकी सहमति से निर्माण कार्य होगा।  - कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed