फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Be partying with friends, then be careful, the young man has gone on negligence

दोस्तों के साथ कर रहे हैं पार्टी तो हो जाएं सावधान, लापरवाही करने पर चली गई युवक जान

Fri, 31 Jan 2020 02:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 31 Jan 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Be partying with friends, then be careful, the young man has gone on negligence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मऊ जिले के हलधर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी पच्चीस वर्षीय एक युवक की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के पिता ने उसके दोस्तों पर पार्टी के दौरान शराब में जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजन जब तहरीर लेकर कोपागंज थाने गए तो पुलिस ने मामला सरायलखंसी थाने का होने की बात कह कर टरका दिया। मृतक का शव 3:00 बजे रात से ही अस्पताल में पड़ा हुआ है।

विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक नंदलाल पुत्र बेंचू अपने ननिहाल हलधरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रहता था। बृहस्पतिवार की शाम को वह अपने दो दोस्तों के साथ पासा बाजार गया। वहां तीनों ने जमकर शराब पी और वहां से भुजौटी जाकर एक मकान के कमरे में सो गए।

विज्ञापन


रात लगभग 2:30 बजे नंदलाल की हालत काफी बिगड़ गई तो उसके साथी उसे लेकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी कोपागंज पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने नंदलाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी गई। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही जहर देकर मार डालने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इस बीच मृतक के दोस्त वहां से खिसक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही लापरवाही की इंतहा

मृतक के परिजन जब तहरीर लेकर कोपागंज थाने में गए तो पुलिस ने घटनास्थल सरायलखंसी थाना क्षेत्र में बताकर वहां जाने की सलाह दी। मृतक के परिजन को पागल और थानों का चक्कर लगा रहे हैं जबकि लाश थाने में पड़ी हुई है। इस बाबत इस बाबत एसओ कोपागंज विनय सिंह का कहना है कि घटनास्थल सरलखंसी थाना क्षेत्र में है तो पीड़ित पक्ष को वहां जाना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed