{"_id":"64ff6e52600fc95ac102bdd7","slug":"bazela-badhaiya-in-gokul-kanhaiya-was-born-varanasi-news-c-20-vns1013-357681-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गोकुल में बाजेला बधइया, जन्मले कन्हैया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गोकुल में बाजेला बधइया, जन्मले कन्हैया...
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर (धर्मसंघ) में छठी महोत्सव मनाया गया। काशी के स्थानीय कलाकारों द्वारा सोहर और बधाई गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालु देर शाम तक श्रीकृष्ण भक्ति में डूबते उतराते रहे। गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच भजनों की बयार से संपूर्ण मणि मंदिर का माहौल कृष्णमय हो गया।
सोमवार की शाम को काशी के लोक गायक अमलेश शुक्ला अमन ने सर्वप्रथम गणेश वंदना से संगीत संध्या का शुभारंभ किया। उसके बाद उन्होंने गोकुल में बाजेला बधइया, जन्मले कन्हैया, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, गोकुल की नगरी में मच गया शोर, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी आदि भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। उनके साथ आस्था शुक्ला ने भी भजन प्रस्तुत किया।
प्रभु को लगा छप्पन भोग
छठी महोत्सव के अवसर पर मणि मंदिर में ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया गया। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में सायंकाल देव विग्रहों की भव्य आरती उतारी गई। उसके उपरांत भक्तों में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। कलाकारों एवं विशिष्टजनों का स्वागत धर्मसंघ के महामंत्री पंडित जगजीतन पांडेय ने किया। महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
गणपति रेजीडेंसी में गूंजा...यशोदा का नंदलाला
वाराणसी। मंडुवाडीह स्थित गणपति रेजिडेंसी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन छठीहार के विशेष अवसर पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायक पप्पू शर्मा के सोहर यशोदा का नंदलाला एवं बम बम बोल रहा है काशी तथा पूजा मोदनवाल के गीत जुग जुग जिया तू ललनवा एवं रात श्याम सपने में आए.. पर गणपति रेजिडेंसी के सभी श्रोता झूमने लगे। गणपति रेजिडेंसी के संरक्षक रमेश सिंह, अध्यक्ष अरुण तिवारी, सचिव प्रो.बृजेश जायसवाल, डॉ. पवन दुबे, भावेश झा, गगन अग्रवाल, अजय सिन्हा, जीत नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
लाट भैरव मंदिर ने मनाया छठी उत्सव
वाराणसी। लाट भैरव मंदिर की ओर से सोमवार को छठी उत्सव का आयोजन किया। नटखट बाल गोपाल के छठ पर्व के अवसर पर तेलियाना स्थित सभागार में उत्सव मनाया गया। सोहर और बधाई गीतों से कृष्ण भक्ति का माहौल बन गया। घर-घर में बाजे ला बधैया कन्हैया ने जनम लियो की गूंज... से पूरा प्रांगण झूम उठा। मध्य रात्रि में आरती कर कार्यक्रम का समापन हुआ। कान्हा को पूड़ी ओछवानी का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद बांटा गया । आयोजन में शिवम अग्रहरि, गोविंद व संजय केशरी शामिल रहे।