फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Basketball Competition Faculty of Social Sciences failed to score single basket against Faculty of Arts

बास्केटबॉल प्रतियोगिता: कला संकाय के 21 बास्केट के सामने एक भी गोल नहीं कर सका सामाजिक विज्ञान संकाय

Thu, 10 Sep 2026 01:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 10 Sep 2026 01:50 PM IST
सार

विधि संकाय की महिला टीम को एमएमवी कॉलेज की महिला टीम के नहीं आने की वजह से वॉकओवर मिल गया। पांचवें मैच में कृषि विज्ञान संस्थान की पुरुष टीम ने प्रबंध संकाय की टीम को 46-36 से हरा दिया। 

विज्ञापन
Basketball Competition Faculty of Social Sciences failed to score single basket against Faculty of Arts
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से अंतर-संकाय बास्केटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को एंफीथियेटर कोर्ट पर खेली जा रही है। बुधवार को दिन के पहले मैच में कला संकाय की टीम ने एक के बाद एक 21 बास्केट किए। सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम एक भी बास्केट करने में नाकाम रही और 21-0 से हार गई। वहीं, दूसरे मैच में विज्ञान संकाय की महिला टीम ने वाणिज्य संकाय को 16-6 से हरा दिया। आयोजन सचिव डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 10 पुरुष और 8 महिला टीमें खेल रहीं हैं।

विज्ञापन


इससे पूर्व खेले गए मुकाबले में कला संकाय की महिला टीम ने विज्ञान संस्थान को 35-6 से, पुरुष वर्ग में आरजीएससी ने प्रबंध शास्त्र संस्थान को 35-22 से, कृषि विज्ञान की महिला टीम ने वसंत कन्या महाविद्यालय की टीम को 21-11 से, सामाजिक विज्ञान संकाय ने वाणिज्य संकाय की महिला टीम को 25-9 से, विज्ञान संस्थान की पुरुष टीम ने वाणिज्य संकाय 25-11 से हराया। 
विज्ञापन


विधि संकाय की महिला टीम को एमएमवी कॉलेज की महिला टीम के नहीं आने की वजह से वॉकओवर मिल गया। पांचवें मैच में कृषि विज्ञान संस्थान की पुरुष टीम ने प्रबंध संकाय की टीम को 46-36 से हरा दिया। छठवें मैच में कृषि विज्ञान संस्थान की महिला टीम ने एमएमवी को 28-14 से मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7वें मैच में विधि संकाय की पुरुष टीम ने वाणिज्य संकाय को 24-20 से हरा दिया। अध्यक्षता क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने की। संचालन डॉ. धीरेंद्र तिवारी, धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अर्चना सिंह ने की। इस अवसर पर सचिव डॉ. दीपक डोगरा, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. प्रदीप खालको, डॉ. हरिराम यादव मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed