{"_id":"5ae054a14f1c1b65098b645f","slug":"basic-school-teachers-will-leave-apply-from-mobile-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक स्कूलों के शिक्षकों को अब ऐसे करना होगा छुट्टी के लिए आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक स्कूलों के शिक्षकों को अब ऐसे करना होगा छुट्टी के लिए आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 25 Apr 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों को अब छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र के द्वारा या मोबाइल पर आग्रह नहीं करना पड़ेगा। यही नहीं छुट्टी के लिए शिक्षकों को अब खंड शिक्षा अधिकारी के दफ्तर पर चक्कर भी नहीं काटना होगा।
बेसिक स्कूलों के शिक्षक आने वाले दिनों में मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये छुट्टी के लिए आवेदन करेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने एक पोर्टल विकसित किया है। बेसिक स्कूलों में छुट्टी के नाम पर खूब खेल होता है।
अक्सर शिक्षक छुट्टी का प्रार्थना पत्र लिखकर स्कूल से चले जाते हैं। यदि उस दौरान कोई अधिकारी निरीक्षण को आ जाए तो साथी शिक्षक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर देते हैं। यदि कोई अधिकारी नहीं आता है तो छुट्टी से वापस आने के बाद शिक्षक रजिस्ट पर हस्ताक्षर कर अपनी हाजिरी भर देते थे।
विज्ञापन
शिक्षा ग्रह के तहत स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति का ब्योरा तो रहता है लेकिन छुट्टी पर गए शिक्षकों की मॉनिटरिंग नहीं हो पाती थी। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग ने betleaves.com पोर्टल विकसित किया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को इसका इस्तेमाल कैसे करना है इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।