फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Barriers to MSME entrepreneurs and exporters will be removed in Purvanchal

पूर्वांचल में एमएसएमई उद्यमियों और निर्यातकों की बाधाएं होंगी दूर

Sat, 21 Aug 2021 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Barriers to MSME entrepreneurs and exporters will be removed in Purvanchal
एमएसएमई उद्यमियों और निर्यातकों की ऋण संबंधी बाधाओं को दूर किया जाएगा। यह बातें पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) के महाप्रबंधक आरके वशिष्ठ ने शुक्रवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के उद्यमियों संग हुई बैठक में कहीं। मलदहिया में हुई बैठक में महाप्रबंधक ने कहा कि जोनल कार्यालय के अंतर्गत अब तक 9000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया कराई गई है। उद्यमियों और निर्यातकों को भरोसा दिलाया कि कारोबार एवं निर्यात को बढ़ाने में अपनी ऊर्जा लगाएं, बैंक पूरी मदद करेगा।
विज्ञापन

आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी और संयुक्त निदेशक उद्योग उमेश सिंह ने कहा कि पूर्वांचल में उद्योग व्यापार की असीम संभावनाएं है, बैंक सहयोग से यहां के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। बैंक के उप महाप्रबंधक प्रमोद रंजन तूफान व सर्किल हेड उप महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि इस जोन केअंतर्गत बैंक के पास 45,000 करोड़ रुपये का व्यवसाय अभी तक है, जिसे और बढाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में अनुज डीडवानिया, रवि पाटोदिया, मोहन अग्रवाल, बृजेश यदव, वशिष्ठ सिंह यादव, दीपक बजाज, अनुपम देवा, बिपिन अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, ओपी बदलानी, जगदीश झुनझुनवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed