फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Barge under construction of four-storey house collapsed, two laborers died

Varanasi: सेवानिवृत्त रेल कर्मी के निर्माणाधीन मकान का बारजा टूटा, दो मजदूरों की मौत, CM ने लिया संज्ञान

Thu, 19 Jan 2023 11:53 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Jan 2023 11:53 AM IST
सार

वाराणसी के पांडेयपुर में बुधवार देर शाम एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। पांडेयपुर- पंचकोशी मार्ग पर यादव भोजनालय के पास चार मंजिला मकान का निर्माणाधीन बारजा ढह गया। 

विज्ञापन
Barge under construction of four-storey house collapsed, two laborers died
इसी मकान में हुआ हदासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पांडेयपुर नई बस्ती में बुधवार को सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी के निर्माणाधीन मकान का बारजा टूट गया। इसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। पांडेयपुर पुलिस चौकी के ठीक सामने हुए हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। इसका संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लिया और दोनों मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

विज्ञापन


रिटायर्ड रेलकर्मी रामलाल पुत्र नग्गू राम का पंचकोशी मार्ग पर यादव भोजनालय के पास मकान है। बुधवार को चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच बारजा भरभराकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से दीपक जायसवाल (42) पुत्र स्व रामचंद्र जायसवाल निवासी कांशीराम आवासीय योजना शिवपुर और छोटई (40) पुत्र रामधारी निवासी कोईलबहा इंद्रपुर शिवपुर भी निर्माणाधीन मकान के खुले हुए आंगन में गिर पड़े।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायलों कोे दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रामलाल का पूरा परिवार मकान में ताला बंद कर फरार हो गया है। घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया करा दी गई है।

छज्जे के टूटते ही खुले आंगन में 40 फीट नीचे गिरे थे मजदूर

पांडेयपुर पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर दूर रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी रामलाल के जिस मकान के चौथी मंजिल का निर्माणाधीन छज्जा टूटने से दो मजदूरों की मौत हुई, उसका नक्शा ही पास नहीं है। मुख्य सड़क के पास ही अवैध तरीके से चार मंजिला भवन बना दिया गया। इसकी भनक तक वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के अभियंताओं को नहीं लगा। अब मजदूरों की मौत और मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री के लेने से अभियंता जागे हैं। अवैध निर्माण पर कार्रवाई की बात भी कह रहे हैं। 

घटना के बाद से रिटायर्ड रेल कर्मी का परिवार फरार

घटना के बाद से घर में ताला बंद करके रिटायर्ड रेल कर्मी का परिवार भागा है। जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड रेल कर्मी रामलाल के निर्माणाधीन मकान में चौथी मंजिल पर नए बने छज्जे पर ही खड़े होकर दोनों मजदूर दीवार खड़ी कर रहे थे। अचानक छज्जा टूटा और दोनों मजदूर घर के खुले आंगन में 40 फीट नीचे गिर गए।

घर में मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मजदूरों का शव शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। इससे नाराज परिजन भी आ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी देर रात तक मृतकों के परिजनों को समझाने में जुटे रहे। अस्पताल में मजदूरों के मृत होने सूचना के बाद घर पर ताला लगाकर रामलाल का पूरा परिवार फरार हो गया। उधर, पुलिस चौकी के ठीक सामने हुए हादसे की जानकारी ही पुलिस को अस्पताल से सूचना के बाद मिली।

छज्जे में लगवाई घटिया सरिया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मकान संख्या सी-9/480 में पिछले दो महीने से अवैध निर्माण जारी है। चौथे मंजिल से जो छज्जा गिरा है, उसमें गुणवत्तापरक सरिया का इस्तेमाल नहीं किया गया था। इस पर पड़ोसियों ने आपत्ति भी की थी, लेकिन रेलकर्मी का परिवार नहीं माना। निर्माण कार्य जल्दी पूरा कराने के लिए ही एक सप्ताह पहले बनाए गए छज्जे का स्लैब बुधवार को ही खुलवा दिया और उसी पर मजदूरों को खड़ा कराके दीवार खड़ी कराने का काम शुरू करा दिया। 

रामलाल के घर में रहते हैं करीब 30 सदस्य

रामलाल के पांडेयपुर नई बस्ती के मकान में छह भाइयों का परिवार रहता है। इसमें करीब बच्चे-बड़े मिलाकर 30 सदस्य रहते हैं। यही कारण है कि पिछले साल भी इस मकान का तीसरा तल अवैध तरीके से बनवाया गया था। दिसंबर 2022 में चौथे तल का निर्माण शुरू कराया। हादसे में मृत मजदूर छोटई पहले भी इस मकान में काम कर चुका है। यही कारण है कि इस बार के निर्माण में छोटई पर ही मजदूरों को लाने की जिम्मेदारी थी।

अस्पताल के कर्मचारियों ने दी पुलिस को सूचना
मजदूरों के मृत होने के बाद रामलाल और उनके साथ गए परिजन वहां से चले गए। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने पीआरवी को फोन पर सूचना दी। इसके बाद लालपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और वहां पुलिस चौकी को जानकारी दी गई। छोटे से हिस्से में चार मंजिला निर्माण सवालों के घेरे में है कि आखिर कैसे पुलिस चौकी के ठीक सामने यह निर्माण हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed