फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bareka made 2250 electric railway engines in eight years

Varanasi News: आठ साल में बरेका ने बनाए 2250 बिजली के रेल इंजन

Tue, 04 Feb 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bareka made 2250 electric railway engines in eight years
विद्युत कर्षण 100 वर्ष पूरा होने पर सूर्य सरोवर पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। भारतीय रेलवे में विद्युत कर्षण के 100 साल पूरा होने पर बरेका के सूर्य सरोवर परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी सोमवार से शुरू हो गई। इसमें बरेका में बनाए गए विद्युत रेल इंजन से जुड़ी आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 में दो इंजनों से बरेका में विद्युत रेल इंजन बनाने की शुरुआत हुई, जो कि अब आठ साल में 2250 इंजन बनाने का कीर्तिमान बरेका के पास है।
बरेका के विद्युत विभाग द्वारा सूर्य सरोवर पर 5 फरवरी तक चलने वाली प्रदर्शनी के माध्यम से बरेका में बनने वाले विद्युत रेल इंजन से जुड़े उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही लोगों को इससे जुड़ी अहम जानकारियां भी दी गईं। इसमें 100 वर्षों के विद्युतीकरण की यात्रा को दर्शाने वाले दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेज, फोटोग्राफ और लोकोमोटिव्स के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। महाप्रबंधक ने बताया कि इंटरेक्टिव इंफोग्राफिक्स डिस्प्ले के माध्यम से 100 वर्षों की विद्युत लोको यात्रा की झलकियां एवं भविष्य की रेलवे तकनीकों की जानकारी भी लोगों को मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बरेका कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए आयोजित निबंध, चित्रांकन और क्विज प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय रेल में विद्युत कर्षण के 100 वर्ष पूर्ण करना मील के पत्थर के समान है। इस यात्रा ने हमें ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रणाली की ओर बढ़ाया है। उप मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके सिंह ने सभी अतिथियों और आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान एसके श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, विवेकशील, विनोद कुमार शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed