फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Barabanki police arrested a man for signing doctor Alka Rai in Mukhtar ambulance case

मुख्तार एंबुलेंस प्रकरण में डॉक्टर अलका राय से हस्ताक्षर कराने वाला गिरफ्तार, साथ ले गई बाराबंकी पुलिस 

Mon, 05 Apr 2021 09:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Apr 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Barabanki police arrested a man for signing doctor Alka Rai in Mukhtar ambulance case
डॉक्टर अलका राय से हस्ताक्षर कराने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मोहाली कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी के द्वारा उपयोग की गई एंबुलेंस के मामले में बाराबंकी पुलिस ने सोमवार को मऊ पुलिस की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजनाथ यादव पर एंबुलेंस के कागजात पर डा. अलका राय से हस्ताक्षर कराने और फाइनेंसर को मिलवाने का आरोप है।
विज्ञापन


एसपी सुशील घुले ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस बाराबंकी ले गई है। यह एंबुलेंस बाराबंकी जिले से श्याम संजीवनी अस्पताल के नाम से फर्जी पते पर पंजीकृत थी। जांच के बाद एआरटीओ ने अस्पताल की संचालिका मऊ निवासी भाजपा नेत्री अलका राय के विरुद्ध बाराबंकी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


इस मामले में रविवार को बाराबंकी पुलिस ने मऊ आकर डा. अलका राय से पूछताछ की थी। अलका राय ने स्पष्ट किया था कि उनका इससे कोई लेना देना नहीं है, ना ही उन्होंने बाराबंकी में कभी किसी नाम से कोई अस्पताल खोला था। डा. अलका ने बताया कि जनता को एंबुलेंस देने के नाम पर मुख्तार के आदमी ने उनसे एक कागजात पर हस्ताक्षर कराया था, लेकिन समय बीतने के साथ वो इस मामले को भूल भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस कैसे मऊ में संचालित अस्पताल के नाम पर बाराबंकी में फर्जी पते पर पंजीकृत की गई? इसकी जानकारी होने से अलका राय ने इंकार किया था। जांच के दौरान पाया गया कि मऊ जिले के सरायलंसी थाने के हथिनी अहिरौली गांव निवासी राजनाथ यादव पुत्र फूलेश्वर यादव ने डा. अलका राय से कागजातों पर हस्ताक्षर कराया था। इस आधार पर बाराबंकी पुलिस ने सरायलखंसी थाने के सहयोग से सोमवार को राजनाथ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुशील घुले ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed