{"_id":"5d49e12e8ebc3e6cea177681","slug":"bar-assosietion-varanasi-news-vns4770701167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय जुलूस निकाल कर अधिवक्ताओं ने मनाया अनुच्छेद 370 हटाने का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय जुलूस निकाल कर अधिवक्ताओं ने मनाया अनुच्छेद 370 हटाने का जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खत्म होने और 35 ए के निष्प्रभावी होने पर मंगलवार को दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने विजय दिवस मनाया। सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन ने दिनभर न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद अधिवक्ता विजय जुलूस निकाल कर गोलघर कचहरी से सर्किट हाउस होते हुए डीएम पोर्टिको तक गए।
जुलूस का नेतृत्व सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम और बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने किया। इस दौरान बृजेश मिश्रा, विनोद शुक्ला, नित्यानंद राय, घनश्याम मिश्र, घनश्याम सिंह, शैलेंद्र सरदार, रंजन मिश्र, नागेंद्र सिंह, राजेश कुशवाहा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बधाई देते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
उधर, कचहरी परिसर में बाबा बर्फानी का भव्य प्रतिरूप रख अधिवक्ताओं ने महा रुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम के आयोजन में अधिवक्ता उत्थान समिति के धीरेंद्र श्रीवास्तव, विनोद पांडेय, मुकेश मिश्र, सजीवन यादव, विवेक सिंह, प्रतिमा पांडेय, श्रीप्रकाश शुक्ल, मयंक मिश्र, अशोक तिवारी, प्रवीण मिश्र, चंदन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 समाप्त होने की खुशी में बांटी मिठाई
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी नटिनियादाई व्यापार प्रकोष्ठ तथा नारी जागरण मंच के संयुक्त संयोजन में नटिनिया दाई मंदिर के सामने अनुच्छेद 370 समाप्त करने के उपलक्ष में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। नारी जागरण मंच तथा राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने कहा की अनुच्छेद 370 की समाप्ति कश्मीरी जनता के साथ न्याय है। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव और नरेंद्र मोदी विचार मंच के युवा शाखा के अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव ने कहा की कश्मीर की जनता के लिए अनुच्छेद 370 की समाप्ति उत्सव का दिन है। कार्यक्रम में राधेश्याम गौड़, गीता सिंह, नीरज श्रीवास्तव, मंजू सिंह, संगीता सिंह, सुजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।