फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banks will remain closed for four days from today ATMs are the only support

जरूरी खबरः आज से चार दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम ही सहारा, जमा-निकासी के लिए बैंक काउंटरों पर लगी रही भीड़

Wed, 03 Nov 2021 09:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 09:54 PM IST
सार

त्योहार को लेकर बृहस्पतिवार से बैंक लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे। ऐसे में कैश के लिए एटीएम का ही सहारा है। बैंक बंद होने से पहले वाराणसी में  बुधवार को शाखाओं में कैश जमा निकासी के लिए काउंटर पर लोगों की लाइन लगी रही।
 

विज्ञापन
Banks will remain closed for four days from today ATMs are the only support
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

त्योहार को लेकर बृहस्पतिवार से बैंक लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे। ऐसे में कैश के लिए एटीएम का ही सहारा है। बैंक बंद होने से पहले वाराणसी में  बुधवार को शाखाओं में कैश जमा निकासी के लिए काउंटर पर लोगों की लाइन लगी रही।

विज्ञापन


एटीएम पर कैश के लिए भी कई जगहों पर भीड़ रही। धनतेरस पर खरीदारी के बाद अब लोग दीपावली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा और छठ की तैयारी में जुटे हैं। हर कोई जरूरत के सामानों की खरीदारी कर रहा है। बृहस्पतिवार को दीपावली, शुक्रवार को भैया दूज, शनिवार को गोवर्धन पूजा और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है।
विज्ञापन


बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, यूनियन बैंक में दोपहर तक काउंटर पर खाताधारकों की लाइन लगी रही। किसी को एटीएम की जरूरत थी तो कोई काउंटर पर पैसा जमा करने और निकालने के लिए खड़ा था। इधर, एटीएम वैन भी दिन भर कैश लेकर दौड़ती रही। ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लीड बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार ने कहा कि  बैंकों में चार दिन बंदी के दौरान एटीएम में लोग अपनी जरूरत के हिसाब से कैश ले सकेंगे। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सभी व्यवस्थाएं करने को कहा गया है। 

पढ़ेंः कनाडा से आ रही मूर्ति: मां अन्नपूर्णा के स्वागत के लिए सजेगा बाबा का धाम, 15 को सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed