फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   banks open after three days .

तीन दिन बाद आज खुले बैंक, अफरातफरी

Tue, 13 Dec 2016 02:38 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Dec 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
banks open after three days .
बैंकों के आगे सुबह से ही लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

बैंकों में तीन दिन के लगातार अवकाश और एटीएम सेवा के लड़खड़ाए रहने के बाद मंगलवार को बैंक खुलने पर अफरातफरी की स्थिति रही। कैश मिलने की आस में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग कतार में लग गए। कई इलाकों में एटीएम के काम नहीं करने से बैंकों में दबाव और बढ़ गया है।

विज्ञापन

मंगलवार को सुंदरपुर, नेवादा, चितईपुर, भिखारीपुर, ककरमत्ता, नेवादा मंडुआडीह आदि इलाकों में एटीएम काम नहीं कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी खराब है । चौबेपुर, लोहता, रोहनिया, दानगंज आदि इलाकों में बैंकों के आगे भारी भीड़ देखी जा रही है।

विज्ञापन


वहीं इन इलाकों में बैंक अधिकारियों का कहना है कि हेड ऑफिस से कैश नहीं मिलने के कारण वे ग्राहकों को कैश नहीं दे पा रहे हैं। इससे इन इलाकों में कई ग्राहकों को बिना कैश के ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को ईद मिलादुन्नबी की छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहे। लोगों के पास केवल एटीएम का ही सहारा था लेकिन शहर से गांवों तक इक्का-दुक्का एटीएम को छोड़ बाकी कहीं कैश नहीं था।


लंका से लेकर सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, चौक, लहुराबीर, रामकटोरा, कैंट, लहरतारा तक लोग कैश के लिए एटीएम दर एटीएम भटकते नजर आए। ककरमत्ता और लक्सा के एटीएम में करेंसी थी तो कतार इतनी लंबी कि घंटों इंतजार के बाद भी एटीएम तक पहुंचना मुश्किल था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed