फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banks, ATMs and just wait queue

बैंकों, एटीएम पर सिर्फ कतार और इंतजार

Sun, 04 Dec 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 04 Dec 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Banks, ATMs and just wait queue
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के बाहर पैसा निकालने के लिए लगी कतार।
सैलरी वीक में कैश की किल्लत ने ग्राहकों के साथ बैंकों के लिए भी सांसत खड़ी कर दी है। नकद निकासी के लिए वेतन-पेंशन भोगियों का दबाव बढ़ने से स्थिति संभाले नहीं संभल रही। बैंकों में पर्याप्त कैश उपलब्ध न होने से लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक रुपये नहीं मिल रहे हैं। किसी को दो हजार तो किसी को चार हजार देकर तत्काल में काम चलाने की गुजारिश की जा रही है। मुश्किल यह कि इतने के बावजूद तमाम बैंक शाखाओं में दो-तीन घंटे में ही कैश खत्म हो जा रहा है और फिर सुबह से लाइन लगाए लोगों में अधिकतर को हजार, दो हजार भी नहीं मिल पा रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत एटीएम व्यवस्था के लड़खड़ाए होने से है। बमुश्किल 30 से 40 फीसदी एटीएम चालू हालत में हैं, उनमें भी नकदी संकट के चलते आधे से अधिक एटीएम में पर्याप्त कैश नहीं भरा जा पा रहा है।
विज्ञापन



शनिवार को नकद निकासी के लिए बैंकों और डाकघरों में कतारें लगीं। जिन एटीएम में कैश था, वहां भी लंबी-लंबी लाइन लगी। कहीं कैश खत्म होने पर लोग मायूस लौट गए तो कहीं जरूरत की तुलना में आधी रकम भी नहीं मिली। पूरा दिन रुपये के लिए मशक्कत करते बीता। कैश की किल्लत से आम लोगों की परेशानी शहर से गांवों तक कमोबेश एक सी रही। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के अधिकारी-कर्मचारी नकदी आने का इंतजार करते रहे वहीं एसबीआई, पीएनबी, यूबीआई की कुछ शाखाओं पर भी नकदी निकासी के लिए ही लोग अधिक पहुंचे। प्रधान डाकघर कैंट और विश्वेश्वरगंज का भी यही हाल रहा। बैंक अधिकारियों का कहना था कि सैलरी वीक में नकद निकासी के लिए भीड़ बढ़ी है लेकिन मांग के अनुरूप आरबीआई से नई करेंसी उपलब्ध नहीं हो पाई है। जितना कैश उपलब्ध है, उस अनुरूप व्यवस्था संभालने की पूरी कोशिश की जा रही है। प्रयास यही किया जा रहा है कि कतार में लगे हर ग्राहक तक कुछ न कुछ नकदी जरूर पहुंचे। नई करेंसी आने पर स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन



 नोटबंदी के 25 दिन बाद भी स्थिति सामान्य न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। शनिवार को काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की चौकाघाट शाखा पर दोपहर करीब दो बजे कैश न मिलने से गुस्साए लोग हंगामे पर उतर आए। बैंक में हंगामे के बाद उन्होंने बाहर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर करीब आधे घंटे बाद आवाजाही बहाल हुई। हर दिन की तरह शनिवार को भी बैंकों-डाकघरों में रुपये लेने के लिए लोग लाइन में लगे थे। हाथ में पासबुक और आहरण फार्म लेकर खड़े बहुत से लोगों को लंबे इंतजार के बाद हालांकि मायूस लौटना पड़ा। इस बीच, केजीएसजी की चौकाघाट शाखा पर दोपहर करीब दो बजे हंगामा शुरू हो गया। लंबे इंतजार के बाद भी कैश न मिलने से नाराज ग्राहक बैंक कर्मियों से नोकझोंक के बाद शाखा प्रबंधक के पास पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने कैश उपलब्ध न होने का हवाला दिया तो नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने बैंक के सामने पड़ी पाइप उठाकर जीटी रोड पर रखी दी और जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तत्काल बैंक अधिकारियों से बात की। नाराज लोगों को कैश वितरण का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed