फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banarasi handloom will get new identity with special cover in varanasi

स्पेशल कवर से मिलेगी बनारसी हैंडलूम को नई पहचान, डाक विभाग के पीएमजी ने किया अनावरण

Sat, 16 Jan 2021 05:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 16 Jan 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Banarasi handloom will get new identity with special cover in varanasi
बनारसी हैंडलूम का स्पेशल कवर। - फोटो : अमर उजाला

बनारसी हैंडलूम सिल्क को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक विशेष पहल शुरू की गई है। इसके तहत डाक विभाग की ओर से विशेष आवरण(स्पेशल कवर) जारी किया गया है। 'बनारसी हथकरघा रेशम बनारस का गौरव' विषय पर तैयार विशेष आवरण का पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विमोचन किया।

विज्ञापन


पोस्ट मास्टर जनरल ने बताया कि वाराणसी से जुड़ी तमाम विभूतियों, संस्थानों सहित अन्य विषयों पर डाक टिकट और विशेष आवरण जारी किए जा रहे हैं, जिससे कि आने वाली पीढ़ी भी कला संस्कृति और समृद्ध विरासत से रूबरू हो सके।
विज्ञापन


बनारस रेशम पर वर्ष 2009 में ही डाक टिकट जारी हो चुका है। बनारसी हथकरघा रेशम कला एक प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है और  बनारसी बिनकारी के मूल परंपरा को जीवित रखते हुए उसमें बहुत से प्रयोग किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक जिला एक उत्पाद के तहत भी बनारस में इसे प्रोत्साहित किया जा रहा है। वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक सुमित कुमार गाट ने बताया कि विशेष आवरण की कीमत 25 रुपए है और इससे प्रधान डाकघर के फिलेटलिक ब्यूरो में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इस दौरान सहायक निदेशक प्रवीण प्रसून, प्रयाग फिलेटलिक सोसायटी के सचिव राहुल गांगुली, सहायक डाक अधीक्षक आरके चौहान, सुरेश चंद, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर सुबलेश सिंह, अरविंद पांडेय, हरिशंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed