{"_id":"625724bcc4dc9930ab7e101e","slug":"banaras-topped-in-kovid-management-got-four-awards-varanasi-news-vns648205448","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रबंधन में अव्वल रहा बनारस: सूरत में 18 से 20 अप्रैल तक अवार्ड सेरेमनी, मिलेंगे चार पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रबंधन में अव्वल रहा बनारस: सूरत में 18 से 20 अप्रैल तक अवार्ड सेरेमनी, मिलेंगे चार पुरस्कार
Thu, 14 Apr 2022 09:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 09:53 AM IST
सार
वाराणसी स्मार्ट सिटी को कोरोना काल में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए कोविड इनोवेशन अवार्ड दिया जाएगा। सिटी अवार्ड के द्वितीय चरण में भी बनारस शामिल हैं। इसमें आगरा और तिरुपति भी संयुक्त रूप से शामिल है।
विज्ञापन
वाराणसी स्मार्ट सिटी
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड काल में बेहतर प्रबंधन के कारण वाराणसी स्मार्ट सिटी को प्रथम पुरस्कार मिला है। वाराणसी स्मार्ट सिटी को कोविड इनोवेशन अवार्ड समेत चार पुरस्कार मिलेंगे। सूरत में 18 से 20 अप्रैल को होने वाली अवार्ड सेरेमनी में चारों पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से बनारस को स्मार्ट सिटी लीडरशिप समेत कुल चार वर्गों में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र को प्रथम पुरस्कार मिला है। स्टेट अवार्ड में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला है, जबकि मध्य प्रदेश दूसरे और तमिलनाडु तीसरे नंबर पर है। वाराणसी स्मार्ट सिटी को कोरोना काल में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए कोविड इनोवेशन अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
सिटी अवार्ड के द्वितीय चरण में भी बनारस शामिल हैं। इसमें आगरा और तिरुपति भी संयुक्त रूप से शामिल है। वहीं स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवार्ड में काशी के साथ अहमदाबाद और रांची का नाम भी शामिल है। जल संरक्षण के लिए क्रियान्वित परियोजनाओं में भी वाराणसी को अवार्ड मिला है।
विज्ञापन
मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि यह अवार्ड साल 2020-21 के लिए दिया जा रहा है। इसकी घोषणा 2021 में की गई थी। कोरोना काल के कारण अवार्ड सेरेमनी नहीं हो सकी थी। नगर आयुक्त प्रणय सिंह, मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन समेत वाराणसी स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधि सूरत में 18 अप्रैल को अवार्ड लेंगे।