{"_id":"602386278ebc3ed64a725ef5","slug":"banaras-tamatar-chaat-prepares-to-make-brand-in-world-tomato-festival-will-be-on-like-of-strawberry-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस की टमाटर चाट को दुनिया में ब्रांड बनाने की तैयारी, स्ट्रॉबेरी महोत्सव की तर्ज पर होगा टमाटर महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस की टमाटर चाट को दुनिया में ब्रांड बनाने की तैयारी, स्ट्रॉबेरी महोत्सव की तर्ज पर होगा टमाटर महोत्सव
Wed, 10 Feb 2021 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
झांसी में होने वाले स्ट्राबेरी महोत्सव की तर्ज पर वाराणसी में टमाटर महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक हुई। आयोजक गौरव गर्ग ने वेबिनार के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी द्वारा होमसेफ गृहणी, किसान प्रक्षेत्र आदि से विषयों पर आयोजन के पूर्व एक आकर्षक वीडियो तैयार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रसिद्ध विभिन्न टमाटर चाट की विशेषता को बताते हुए बनारसी टमाटर चाट के ब्रांड को विश्व स्तर तक ले जाने हेतु जीआई पंजीकरण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैठक में महोत्सव की प्रस्तावित तिथि के लिए मार्च 2021 के द्वितीय या तृतीय सप्ताह में शनिवार अथवा रविवार का दिन आयोजन हेतु सुझाव दिया गया। इसको शहीद उद्यान, सिगरा पर आयोजन कराते हुए रविवार को हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन