फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Railway Engine Factory made 475 railway engines in one year

Varanasi: बरेका ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, एक साल में बनाए 475 रेल इंजन; इस बार रेलवे बोर्ड ने दिया इतना लक्ष्य

Tue, 02 Apr 2024 11:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 02 Apr 2024 11:04 AM IST
सार

बनारस रेल इंजन कारखाना ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक साल में 475 रेल इंजन बनाए हैं। ऐसा करके बरेका ने अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साल 460 इंजन बनाए गए थे। वहीं इस बार 500 रेल इंजन बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

विज्ञापन
Banaras Railway Engine Factory made 475 railway engines in one year
बनारस रेल इंजन कारखाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस रेल इंजन कारखाना ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में बरेका ने 475 रेल इंजन का निर्माण कर नया कीर्तिमान बनाया। बरेका ने 470 विद्युत रेल इंजन और 5 डीजल रेल इंजन बनाए। पिछले साल 460 इंजन बनाए गए थे। नए वित्तीय वर्ष में रेलवे बोर्ड ने 500 रेल इंजन बनाने का लक्ष्य दिया है।

विज्ञापन


बरेका ने अब तक विभिन्न प्रकार के हॉर्स पावर डीजल (एल्को एवं उच्च शक्ति) साथ ही इलेक्ट्रिक रेल इंजन सहित कुल 10210 रेल इंजनों का निर्माण किया है। इसमें 1895 विद्युत रेल इंजन, 2467 उच्च अश्वशक्ति डीजल, 5031 एल्को रेल इंजन, भारत में गैर-रेलवे ग्राहकों के लिए 636 रेल इंजन, 172 निर्यातित रेल इंजन, 8 रूपांतरण और 1 ड्यूल मोड रेल इंजन शामिल है।
विज्ञापन


महाप्रबंधक बासुदेव पांडा के अनुसार नए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 500 विद्युत रेल इंजन बनाने का लक्ष्य मिला है। बरेका इस लक्ष्य को भी प्राप्त करेगा। सोमवार को लोको असेंबली शॉप में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने लोको डिवीजन व इंस्पेक्शन विंग को एक लाख रुपये, इंजन डिवीजन को 50 हजार, स्टोर व डिपो विभाग को 50 हजार व लेखा विभाग को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके श्रीवास्तव, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, उत्पादन व विपणन सुनील कुमार, मुख्य सामग्री प्रबंधक लोको त्रिलोक कोठारी, मुख्य सामग्री प्रबंधक एसके मिश्रा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed