फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras is the sixth most polluted city in the country

देश का छठां सर्वाधिक प्रदूषित शहर बनारस

Wed, 15 Dec 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Banaras is the sixth most polluted city in the country
बनारस की हवा में सुधार होने के बाद पिछले 24 घंटे से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब होने लगा है। मंगलवार की देर शाम को हालत यह हो गई कि बनारस देश के टॉप टेन प्रदूषित शहरों में छठें नंबर पर रहा। आईक्यू एयर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बनारस का एक्यूआई 376 दर्ज किया गया जबकि जौनपुर 406 एक्यूआई के साथ चौथे नंबर पर था। अर्दली बाजार, मलदहिया और भेलूपुर का इलाका सबसे अधिक प्रदूषित रहा जबकि बीएचयू ग्रीन जोन में बना हुआ है। अर्दली बाजार और भेलूपुर में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा मानकों से छह गुना ज्यादा रही।
विज्ञापन

हवा में बढ़ी गलन और ठंड के कारण बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर से खराब होने लगा है। आईक्यूएयर ने मंगलवार को देश भर के टाप टेन शहरों की वायु गुणवत्ता का आंकड़ा जारी किया। पहले नंबर पर घाटमपुर, दूसरे नंबर पर नानपारा, तीसरे नंबर पर सीतापुर था। शहर के सात इलाकों में वायु गुणवत्ता के आधार पर बनारस को रेड जोन में दिखाया गया है। साकेत नगर कालोनी का एक्यूआई 444, बलभद्र कालोनी का 392, लंका का एक्यूआई 376, रामनगर का 355, नाटी इमली रोड का एक्यूआई 338, मलदहिया का 174 और अर्दली बाजार का 165 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बनारस का एक्यूआई 149 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर में अर्दली बाजार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 178 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 293, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 256, नाइट्रोजन आक्साइड की अधिकतम मात्रा 140 और ओजोन की अधिकतम मात्रा 126 रही। मलदहिया का एक्यूआई 174 रहा। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 311, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 141, कार्बन की अधिकतम मात्रा 96 और नाइट्रोजन की अधिकतम मात्रा 85 तक पहुंची। मलदहिया का एक्यूआई 154 रहा जबकि पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 258, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 143, कार्बन 96 और नाइट्रोजन आक्साइड 82 रहा। बीएचयू का एक्यूआई 91 दर्ज किया गया जो कि ग्रीन जोन में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed