फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras is fifth most polluted city in India: Air quality index is very poor nitrogen and carbon elements in air is high

देश में पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बनारस: एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब, पश्चिमी हवाओं के कारण बढ़ी ठंड

Mon, 29 Nov 2021 09:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Nov 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
Banaras is fifth most polluted city in India: Air quality index is very poor nitrogen and carbon elements in air is high
वाराणसी में जहरीली हुई हवा। - फोटो : अमर उजाला।

बनारस देश का पांचवां सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। दो दिनों से ठंड बढ़ने के कारण शहर पर स्मॉग की चादर तन गई है। रविवार की रात जारी आंकड़ों के अनुसार बनारस दिल्ली के बाद पांचवां सबसे अधिक प्रदूषित शहर बन गया। हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने से शहर की हवा फिर खराब होने लगी है। दो दिनों से बनारस ऑरेंज जोन में बना हुआ है और मलदहिया का इलाका रेड जोन में है। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 276 दर्ज किया गया। वहीं शहर के कई इलाकों में लोगों ने स्मॉग के कारण आंखों में जलन की शिकायत की। आईक्यू एयर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बनारस का एक्यूआई 385 दर्ज किया गया। आईक्यू एयर की ओर जारी टॉप-10 प्रदूषित शहरों में घाटमपुर पहले, मेरठ दूसरे, जौनपुर तीसरे नंबर, दिल्ली चौथे और बनारस पांचवें नंबर पर है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रात 10 बजे मलदहिया का एयर क्वालिटी इंडेक्स 309 रहा। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 381, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 360, नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा 105 और कार्बन की मात्रा 177 पहुंच गई। इसके बाद अर्दली बाजार का एक्यूआई 286 रहा। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 364, पीएम 10 की मात्रा 281, ओजोन की अधिकतम मात्रा 140 और नाइट्रोजन ऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 126 रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

भेलूपुर का एक्यूआई 279 और बीएचूय का एक्यूआई 232 दर्ज किया गया। आईक्यूएयर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बलभद्र कॉलोनी का एक्यूआई 420, नाटी इमली रोड का 381, लंका का 357, मलदहिया का 262 और अर्दली बाजार का 179 दर्ज किया गया।

अब सुबह ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहरी इलाकों में भी हल्की धुंध दिखने लगी है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी नम हवाएं भी दिन भर चलते रहने से धूप का असर कम रहा। शाम को ठंड बढ़ी। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवाओं के दबाव अधिक बढ़ने से ही ठड बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed