फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras caught in the trap of pollution, AQI reached 350

प्रदूषण के जाल में फंसा बनारस, एक्यूआई पहुंचा 350

Wed, 10 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Banaras caught in the trap of pollution, AQI reached 350
दीपावली के बाद बनारस की हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। वायु में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने से बनारस दो दिनों से रेड जोन में बना हुआ है। हालात यह है कि चिकित्सकों ने बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच बुर्जगों, बच्चों व दमा रोगियों को घरों में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को बढ़ती ठंड के साथ ही काशी की हवा खराब होती जा रही है। सोमवार के बाद लगातार दूसरे दिन शहर की वायु गुणवत्ता और भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी)के अनुसार, मंगलवार को बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 350 दर्ज किया गया। बीएचयू और लंका क्षेत्र में भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब है। बीएचयू का एक्यूआई 332 और पीएम 2.5 अधिकतम 372 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक मलदहिया की वायु गुणवत्ता 364, भेलूपुर 346, बीएचयू 332 व अर्दली बाजार की 339 रही। मलदहिया में पीएम 2.5 अधिकतम 396, पीएम 10 अधिकतम 285, कार्बन डाई आक्साइड 110 व नाईट्रोजन आक्साइड 79 रहा। इसी तरह भेलूपुर में पीएम 2.5 अधिकतम 384, पीएम 10 अधिकतम 318, कार्बन डाई आक्साइड 118, नाईट्रोजन आक्साइड 63 रहा। बीएचयू में पीएम 2.5 अधिकतम 372, पीएम 10 अधिकतम 237, कार्बन डाई आक्साइड 97 व नाईट्रोजन आक्साइड 26 रहा। उधर, अर्दली बाजार में पीएम 2.5 अधिकतम 375, पीएम 10 अधिकतम 278, कार्बन डाई आक्साइड 82 व नाईट्रोजन आक्साइड 132 रिकार्ड किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ.कालिका सिंह ने बताया कि शहर में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने बनारस की जनता से कूड़े नहीं जलाने व निर्माण स्थलों को ढककर रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed