{"_id":"6853bd8846629b4a6303233a","slug":"banaras-better-than-17-iit-in-country-in-computer-science-in-varanasi-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: कंप्यूटर साइंस में बनारस देश के 17 आईआईटी से बेहतर, सीएस में IIT बीएचयू देश का छठां बेहतर संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: कंप्यूटर साइंस में बनारस देश के 17 आईआईटी से बेहतर, सीएस में IIT बीएचयू देश का छठां बेहतर संस्थान
Thu, 19 Jun 2025 01:04 PM IST
प्रगति चंद
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:04 PM IST
सार
Varanasi News: सीएस में आईआईटी बीएचयू देश का छठां बेहतर इंजीनियरिंग संस्थान बन गया है। आईआईटी बीएचयू में दूसरा सबसे बेहतर ब्रांच गणित और कंप्यूटिंग का स्थान रहा।
विज्ञापन
IIT BHU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी बीएचयू कंप्यूटर साइंस (सीएस) में देश का छठवां सर्वश्रेष्ठ संस्थान बन गया है। पहले राउंड की काउंसिलिंग की मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। इसमें जानकारी दी गई है कि सभी 17 ब्रांच में कंप्यूटर साइंस सबसे टॉप पर रहा।
जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण हुए 704 से लेकर 1350 रैंक तक के अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल जाएगा। इसी के साथ टॉप रैंकिंग सीएस के मामले में आईआईटी बीएचयू देश की 17 आईआईटी से ऊपर है। वहीं, देश की सभी 23 आईआईटी में इसका ऊपर से छठा स्थान रहा।
आईआईटी बीएचयू में दूसरा सबसे बेहतर ब्रांच गणित और कंप्यूटिंग, तीसरे पर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, चौथे पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और पांचवें पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग का स्थान रहा। कंप्यूटर साइंस में आईआईटी बीएचयू से बेहतर पांच संस्थान रहे।

पिछले साल से गिरा ग्राफ, 619-1015 रैंक तक हुआ था प्रवेश
पहली राउंड की काउंसिलिंग में आईआईटी बॉम्बे में रैंक 1 से लेकर 66वें तक के अभ्यर्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है। इसके बाद आईआईटी दिल्ली में 24वीं रैंक से लेकर 125 तक, आईआईटी मद्रास में 79 से लेकर 171वीं रैंक तक, आईआईटी खड़गपुर में 238 से 450 तक और आईआईटी हैदराबाद में 339 से लेकर 667 रैंक तक के अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।
23 आईआईटी में शीर्ष छठे स्थान पर होने के बावजूद 2024 के मुकाबले इस साल के कटऑफ में 85 रैंक का नुकसान हुआ है। पिछले साल आईआईटी बीएचयू के कंप्यूटर साइंस की मेरिट लिस्ट में 619 से लेकर 1015 रैंकिंग तक के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया था। यानी कि इस बार न्यूनतम कटऑफ में 85 रैंक और अधिकतम कटऑफ में 335 रैंक ज्यादा वालों का नाम पहले राउंड की काउंसिलिंग में आया है।

आईआईटी बीएचयू से पीछे रहीं 17 आईआईटी में रैंकिंग का आंकड़ा....
- आईआईटी इंदौर - 952 - 1628
- आईआईटी रोपड़ - 1477 2357
- आईआईटी गांधीनगर - 1771 2159
- आईआईटी तिरुपति - 1916 4620
- आईआईटी कानपुर - 1973- 3550
- आईआईटी मंडी - 2096 - 3087
- आईआईटी जोधपुर - 2035 - 2844
- आईआईटी धनबाद - 2143- 3348
- आईआईटी भुवनेश्वर - 2344- 3785
- आईआईटी पटना - 3312 - 4038
- आईआईटी गोआ - 4176 - 5626
- आईआईटी भिलाई - 4462 6384
- आईआईटी पलक्कड़ - 4530 5736
- आईआईटी गुवाहाटी - 6303 8813
- आईआईटी रुड़की - 12842 16596
- आईआईटी धारवाड़ - 11549 14433
- आईआईटी जम्मू - 12991 14275