फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   banaras bar association newly elected office bearers took oath district judge said bail and justice to the litigants in bailable cases

बनारस बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ, जिला जज बोले- जमानत योग्य मामलों में जमानत और वादकारियों को न्याय मिले

Wed, 19 Jan 2022 09:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Jan 2022 09:15 PM IST
सार

बनारस बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण किया।  जिला न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जमानत योग्य मामलों में जमानत और वादकारियों को न्याय मिले, इसका प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
banaras bar association newly elected office bearers took oath district judge said  bail and justice to the litigants in bailable cases
बनारस बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राचीनतम बनारस बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को बनारस बार सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश व विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल ऑफ इंडिया चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी, यूपी बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन द्वय हरिशंकर सिंह और अरुण कुमार त्रिपाठी ने निर्वाचित अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

विज्ञापन


इस दौरान जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जमानत योग्य मामलों में जमानत और वादकारियों को न्याय मिले, इसका प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ शर्मा, महामंत्री रत्नेश्वर पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, श्रीओम त्रिपाठी अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों आशीष शक्ति तिवारी, आशीष सिंह, पंकज प्रकाश पांडेय आदि का शपथग्रहण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सेंट्रल बार अध्यक्ष मोहन यादव और महामंत्री अश्वनी राय, निवर्तमान अध्यक्ष विनोद पांडेय व महामंत्री विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री बनारस बार विवेक सिंह और वर्तमान महामंत्री रत्नेस्वर पांडेय ने किया।
पढ़ें: सचिन पायलट वाराणसी में बोले- इस सरकार में आमदनी तो दोगुनी नहीं हुई, दर्द सौ गुना बढ़ गया

समारोह का शुभारंभ जिला जज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर्स कमेटी, राजातालाब, पिंडरा और कमिश्नरी बार के अध्यक्ष और महामंत्री के साथ वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता काफी संख्या में मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed