{"_id":"5fd8459f8ebc3e40a307a296","slug":"banaras-bar-association-elections-voting-started-50-candidates-placed-bets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान शुरू, 50 प्रत्याशियों ने लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान शुरू, 50 प्रत्याशियों ने लगाया दांव
Tue, 15 Dec 2020 10:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्राचीनतम बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में 16 पदों पर 50 प्रत्याशी मैदान में हैं और 4321 अधिवक्ता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामानंद श्रीवास्तव ने सदस्य अभय यादव, बदरुद्दीन खान, अरविंद राय और संजय वर्मा के साथ बताया कि मतदान के लिए 50 बूथ बनाए गए हैं। 23 टेबल से मतपत्र वितरित किए जा रहे हैं। 60 चुनाव सहायक बनाए गए हैं और चुनाव पर नजर रखने के लिए घनश्याम मिश्र, गुलाब चंद्र चौरसिया व एखलाख अहमद आब्जर्बर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इस बार मतदान बनारस बार एसोसिएशन के भवन में ही हो रहा है। मतदान स्थल के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। सिविल कोर्ट परिसर से मतदाताओं का प्रवेश और बनारस बार भवन के पिछले दरवाजे से निकासी की व्यवस्था की गई है। 16 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम आएगा।
विज्ञापन