फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ban on cruise operations in Ganga till August 21

Flood in Ganga River: गंगा नदी में बाढ़ से वाराणसी में क्रूज संचालन पर रोक, बुकिंग के पैसे रिफंड

Sat, 20 Aug 2022 08:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 08:04 AM IST
सार

वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए क्रूज संचालन पर 21 अगस्त तक रोक लगा दी गई है। 22 अगस्त को जलस्तर और स्थिति का अध्ययन करने के बाद संचालन पर फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन
Ban on cruise operations in Ganga till August 21
वाराणसी में चलेंगे क्रूज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए क्रूज संचालन पर 21 अगस्त तक रोक लगा दी गई है। 22 अगस्त को जलस्तर और स्थिति का अध्ययन करने के बाद संचालन पर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन


क्रूज संचालन करने वाली संस्था के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि तेज बहाव और पर्यटकों की सुरक्षा को देख 19 से 21 अगस्त तक संचालन पर रोक लगाई है। क्रूज की बुकिंग पर भी रोक लगा दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट ने गंगा में बाढ़ को देख कुछ दिनों के लिए संचालन को रोकने का निर्देश दिया था। मगर, कंपनी ने यात्रा जारी रखी थी। जिसके बाद बृहस्पतिवार रात पुलिस कमिश्नेरट की सख्ती पर कंपनी ने संचालन रोकने का फैसला किया।
विज्ञापन

Ban on cruise operations in Ganga till August 21
cruise in varanasi - फोटो : cruise in varanasi
भागीरथी क्रूज का इंजन हुआ ठीक
शुक्रवार रात दशाश्वमेघ घाट पर भागीरथी क्रूज का एक इंजन फेल हो गया था। शनिवार सुबह क्रूज के इंजन को ठीक करने का काम शुरू हुआ, जिसे करीब तीन बजे के आसपास ठीक कर लिया गया। अब ट्रायल किया जाना है। शुक्रवार रात को तकनीकी टीम से संपर्क कर लिया गया था। जानकारों के हवाले से बताया कि इंजन के कूलिंग सिस्टम (पंप) में खराबी आ गई थी जिस वजह से इंजन स्टार्ट नहीं हो रहा था।

पांच लाख का टिकट रिफंड
क्रूज प्रबंधन ने तीन दिन क्रूज संचालन पर रोक के बाद रविवार तक की बुकिंग का पैसा रिफंड कर दिया है। हालांकि, सोमवार का टिकट अभी निरस्त नहीं किया गया है। इसका फैसला सोमवार को ही होगा। विकास मालवीय के मुताबिक, करीब पांच लाख रुपये लौटाए गए हैं। करीब 600 पर्यटक को परेशानी हुई है। अलकनंदा में नौ सौ रुपये प्रति व्यक्ति जबकि भागीरथी का टिकट 700 और 500 रुपये है। कंपनी के मुताबिक 15 सितंबर तक की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed