फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia: The able people also applied for one thousand rupees scheme for workers

बलिया : श्रमिकों को मिलने वाले एक हजार रुपये के लिए सक्षम लोगों ने भी किया आवेदन

Fri, 10 Apr 2020 05:58 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 10 Apr 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Ballia: The able people also applied for one thousand rupees scheme for workers
labour

कोरोना महामारी के बीच जहां कुछ लोग प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देकर पीड़ितों की मदद में आगे आ रहे हैं वहीं लाकडाउन में श्रमिकों को मिलने वाले एक हजार रुपये को लेकर बलिया में कई सक्षम लोगों का ईमान डोल गया है। ऐसे कई लोगों ने आवेदन किया है जो सक्षम और संपन्न हैं। ऐसे आवेदनों को पालिका अध्यक्ष ने बिना जांच कराए अग्रसारित भी कर दिया है।

विज्ञापन

 
देश में 25 मार्च को लाकडाउन घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दैनिक श्रमिकों को गुजारा भत्ता के रूप में एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके लिए पालिका प्रशासन ने शहर के मजदूरों से आवेदन मांगा पर इसका लाभ लेने के लिए नगर के तमाम रसूखदार, संपन्न और सक्षम लोगों ने अपने आवेदन सीधे चेयरमैन अजय कुमार को भेज दिए। 
विज्ञापन


चेयरमैन ने आवेदकों की पात्रता जांचे बगैर ही अपना विजिटिंग कार्ड लगा कर उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया। उन्होंने यह भी नहीं देखा कि कई आवेदनों में आवेदक के स्थान पर उन्हीं की तस्वीर लगी है। आवेदन करने वालों में शहर से सटे ग्राम पंचायत बहेरी, अगरसंडा, परमंदापुर, मिड्ढा के साथ-साथ बासंडीह, मनियर, भीखाछपरा, आमघाट, फुलवरिया, बांसडीहरोड, सहतवार आदि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाक डाउन के दौरान सभी स्रोतों से दिहाड़ी श्रमिकों डाटा इकट्ठा कराया जा रहा है। इसमें किसी के द्वारा कोई घालमेल, गड़बड़ी या फिर अवैध वसूली की बात सामने आई तो ईओ और एसडीएम स्तर से जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - श्रीहरि प्रताप शाही, जिलाधिकारी

सभी आवेदन पत्रों को चेयरमैन के कैंप कार्यालय से प्रेषित किया गया है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके। - दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद, बलिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed