फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ballia son martyr at pakistan border

बॉर्डर पर शहीद हुआ बलिया का लाल, पिता बोले- अब पोतों को करूंगा देश सेवा के लिए तैयार

Fri, 15 Sep 2017 02:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 15 Sep 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
ballia son martyr at pakistan border
बीएसएफ के जवान बृजेंद्र बहादुर सिंह के घर मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया में बीती रात पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें बोर्डर की सुरक्षा में लगा बलिया का लाल शहीद हो गया।  बीएसएफ कांस्टेबल बृजेंद्र बहादुर सिंह की शहादत से पूरा बलिया शोक में डूब गया है।
विज्ञापन


अरनिया सेक्टर में तैनात बीएसएफ के जवान बृजेंद्र बहादुर सिंह की शहीद होने की खबर मिलते ही घर,गांव और पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। बृजेंद्र बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव के निवासी थे। शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे यूनिट से सेना के अधिकारियों ने परिवार को सूचित किया।
विज्ञापन


परिजनों को जैसे ही ब्रिजेंद्र की शहादत की खबर आई पूरे परिवार में मातम फैल गया। सूचना मिलने के बाद जवान के घर लोग पहुंचने लगे। कोई परिवार को ढ़ाढस बढा रहा था तो कोई कायर पाकिस्तान को कोस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नारायणपुर गांव निवासी अशोक कुमार सिंह के पुत्र बृजेंद्र एकलौते पुत्र थे, जो बीएसएफ में वर्ष 2005 में 192 बटालियन में भर्ती हुए थे। दो माह पहले  बृजेंद्र का जोधपुर से अरनिया ट्रांसफर हुआ था। उनके  शहीद होने की सूचना मिलते ही पत्नी सुष्मिता और उनके माता-पिता का कर बुरा हाल है।


बृजेंद्र के दो बेटे हैं। एक सात वर्षीय भूपेंद्र और पांच वर्षीय संत राज। शहीद जवान का शव शनिवार सुबह तक आने की संभावना है। शहीद बृजेंद्र के पिता का कहना है कि उन्होंने देश के लिए अपना इकलौता बेटा खो दिया पर वो अपने दोनों मासूम पोतों को भारत माता की सुरक्षा के लिए तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed