{"_id":"625f005fb3b0750c6c7218f1","slug":"ballia-ranked-second-in-the-most-organized-station-varanasi-news-vns6491798170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे व्यवस्थित स्टेशन में बलिया को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे व्यवस्थित स्टेशन में बलिया को दूसरा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के बलिया स्टेशन को विशिष्ट श्रेणी में द्वितीय सबसे व्यवस्थित स्टेशन का पुरस्कार मिला है। जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले बलिया स्टेशन के तीन कर्मियों को महाप्रबंधक पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार गोरखपुर में आयोजित 67वें रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह में महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। बलिया स्टेशन को विशिष्ट श्रेणी में द्वितीय सबसे व्यवस्थित स्टेशन का प्रमाणपत्र और 15000 नगद पुरस्कार दिया गया। तीनों मंडल में दूसरा स्थान बलिया का है।
डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने बताया कि बलिया के कार्यपालक इंजीनियर व निर्माण विवेक नंदन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर व निर्माण विपिन कुमार और दीनानाथ शर्मा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 15159/15160 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस को सर्वाधिक व्यवस्थित और साफ-सुथरा रेक शील्ड पुरस्कार के तौर पर 25000 रुपये दिए गए। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार छपरा की लाइन क्लीयर पोेर्टर संगीता कुमारी, गाजीपुर सिटी के ट्रैक मेंटेनर जय प्रकाश नारायण, सीनियर सेक्शन इंजीनियर निर्माण शंभू शरण सिंह और छपरा के कांटावाला निरंजन कुमार को पुरस्कृत किया गया।