{"_id":"59b55f6f4f1c1be67f8b5a14","slug":"ballia-police-is-in-action-after-muslim-women-beaten-for-modi-painting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी-योगी की पेंटिंग बनाने पर मुस्लिम महिला की पिटाई, हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-योगी की पेंटिंग बनाने पर मुस्लिम महिला की पिटाई, हरकत में आई पुलिस
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
अपने पिता के साथ पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के एक गांव में मुस्लिम महिला द्वारा पीएम मोगी मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाने पर परिवार द्वारा पिटाई मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने पीड़िता के पिता शमशेर खां के तहरीर पर पति परवेज खान, भाई फिरोज खान, ससुर सेराजुल खान, सास कलमोनिशा, ननद लैला खातून, रेहाना खातुन के खिलाफ धारा 498, 147, 323, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया।
उधर, रात में ही पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया गया। जहां कमर में चोट अधिक लगने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर गांव की पीड़ित महिला नगमा परवीन का आरोप है कि मोदी और योगी की पेंटिंग बनाने की वजह से ही उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी न सिर्फ पिटाई की, बल्कि पागल कह कर उसे घर से भी निकाल दिया। जिसके बाद उसके पिता उसे अपने साथ घर लेकर आ गए।
विज्ञापन
लेकिन विगत दिनों जब उसे वह पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है तो वह अपने घर बिना बताए ससुराल चली गई। ससुराल पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और घर से बाहर निकालकर गेट पर ताला बंद कर दिया।
यह जानकारी पड़ोसी द्वारा उसके पिता को दी गई। पिता ने बताया कि 100 नंबर पर सूचना के बाद वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बेसुध पड़ी पुत्री को देख उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की बात कही तो पुलिस आनाकानी करने लगी। वह थक हारकर अपने पुत्री का इलाज कराने लगा।
जब मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने आनन फानन में मुकदमा दहेज उत्पीड़न का दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मामला परिवार न्यायालय में भेज दिया गया, जहां मुकदमा चल रहा है।
इस मामले में क्षेत्रीय विधायक संजय यादव मुस्लिम महिला के सर्मथन में आ गएं हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला के साथ पूरा न्याय होगा, जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं को समाज में पूरा सम्मान मिलना चाहिए।

पेंटिंग बनाना भी गुनाह हो गया
ballia
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव निवासी शमशेर खान को इसका कत्तई आभास नहीं था कि वह अपने पुत्री को जिस लाड व प्यार से पाला है, उसका एक दिन हाल बेहाल हो जाएगा। अपनी पुत्री के हर एक ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए दिन रात लगा रहता था।
आज वह उसी पुत्री के न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से किया था। सोचा था कि ससुराल में उसे ढ़ेर सारा प्यार मिलेगा, लेकिन क्या मालूम था कि पेंटिंग बनाना ही उसके लिए गुनाह हो जाएगा।
उसकी बेटी ससुराल वालों की आंखों में ऐसी चुभ गई कि उन्होंने उसे प्रताड़ित कर घर से बेदखल कर दिया। पिता शमशेर का कहना है कि बेटी नगमा प्रवीन का बचपन से ही कला बनाने का शौक था, जो शादी के बाद चूर हो गया। उसकी दुनिया ही उजड़ गई।
उसे ससुराल में प्यार की जगह प्रताड़ना मिली। क्या हुनर गुनाह है, पेंटिंग बनाने पर उसे पागल कह कर घर से बेदखल कर दिया जाय, ये कहां का न्याय है। पीड़ित नगमा प्रवीन ने बताया कि उसका बचपन से ही सपना था कि कला के क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बनाएगी।
लेकिन शादी के बाद उसके सपनों पर पानी फिर गया और सारे सपने उस समय चकनाचूर हो गए जब उसने पीएम मोदी और सीएम योगी की पेंटिंग बनाई और अपने पति को दिखाया। पेंटिंग देखते ही पति और ससुराल वाले आग बबूला हो गए और उसे पागल कह कर घर से भी निकाल दिया।
उसने बचपन से ही एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई है। ताजमहल से लेकर लालकिला, जामा मस्जिद, भगवान गणेश यहां तक कि अपने पति की भी पेंटिंग उसने बनाई है। उसने बताया कि उसकी बनाई पेंटिंग सिकंदरपुर थाने में लगाई गई है।