फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia murder case Karni Sena and Kshatriya Sabha demand case of accused party

बलिया हत्याकांड: करणी सेना व क्षत्रिय सभा का पुलिस से धक्कामुक्की, आरोपी पक्ष का केस दर्ज करने की मांग

Tue, 20 Oct 2020 01:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 20 Oct 2020 01:11 AM IST
सार

  • जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, धीरेंद्र के परिवार से मिलने के लिए चार लोगों को अनुमति
  • धीरेंद्र के परिवार से दुर्व्यवहार व घर में तोड़फोड़ करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग 

विज्ञापन
Ballia murder case Karni Sena and Kshatriya Sabha demand case of accused party
बलिया नगर के पीडब्लूडी डाकबंगला परिसर के बाहर जुटे करणी सेना के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष का केस दर्ज करने की मांग को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार शाम बलिया पहुंचे। सोमवार सुबह वे पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से धीरेंद्र के परिवार से मिलने के लिए समर्थकों के साथ निकले बाहर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन


इस पर काफी देर तक दोनों ओर से धक्कामुक्की होती रही। बाद में करणी सेना के लोग डाकबंगले में लौट गए। इस दौरान क्षत्रिय समाज के लोग जय भवानी, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। थोड़ी देर बाद डीएम व एसपी डाकबंगला पहुंचे, जहां करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता की। काफी देर तक चले प्रदर्शन में पुलिस हलकान रही।

विज्ञापन

Ballia murder case Karni Sena and Kshatriya Sabha demand case of accused party
प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के सदस्यों को समझाते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह और जिला महामंत्री चंद्रदीप सिंह ने दुर्जनपुर हत्याकांड के आरोपी पक्ष का मुकदमा दर्ज किए जाने तथा सीबीआई या न्यायिक एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।

इस संबंध में सोमवार को उन्होंने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही को ज्ञापन सौंपा। बाद में डीएम ने करणी सेना और क्षत्रिय सभा के दो-दो लोगों को धीरेंद्र सिंह के परिवार से मिलने के लिए अनुमति दी। उन्होंने भरोसा दिया कि पूरे मामले की सही तरीके से जांचकर कार्रवाई की जाएगी। 

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने सोमवार दोपहर पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में डीएम श्रीहरि प्रताप शाही एवं एसपी देवेंद्रनाथ से मुलाकात कर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें धीरेंद्र के पक्ष के लोगों का मुकदमा अविलंब दर्ज कराने धीरेंद्र के परिवार से दुर्व्यवहार घर में तोड़फोड़ करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई। 

 उधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की जिला इकाई ने भी जिला महामंत्री चंद्रदीप सिंह के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंप कर दुर्जनपुर कांड की निष्पक्ष जांच एवं आरोपी पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर एएसपी संजय कुमार समेत कई थानों की फोर्स मौजूद रही। इसके अलावा खुफिया विभाग भी पूरी तरह सक्रिय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed