फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia crime news in hindi: Order to attach properties worth 2.13 crores of Vishambhar, 14 cases registered

बलिया: विशंभर की 2.13 करोड़ की संपत्तियां कुर्क करने का आदेश, दर्ज हैं 14 मुकदमे

Fri, 18 Jun 2021 07:08 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Fri, 18 Jun 2021 07:08 PM IST
सार

विशंभर ने संगठित तरीके से हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती व अन्य अपराध के बल पर चल और अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। उसके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अतिरिक्त बलिया के विभिन्न थानों और लखनऊ को मिलाकर कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Ballia crime news in hindi: Order to attach properties worth 2.13 crores of Vishambhar, 14 cases registered
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बलिया की जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शुक्रवार को गैंग लीडर विशंभर यादव की अपराध के जरिये अर्जित 2.13 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। प्रभारी निरीक्षक गड़वार की रिपोर्ट और पुलिस अधीक्षक की संस्तुति पर यह आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बांसडीह थाने के टकरसन गांव निवासी विशंभर यादव आपराधिक गिरोह चलाता है। इसका सरगना वह खुद है। विशंभर ने संगठित तरीके से हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती व अन्य अपराध के बल पर चल और अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। उसके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थानों और लखनऊ को मिलाकर कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। विशंभर की आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं है। उसने दो करोड़ 13 लाख 14 हजार की चल-अचल संपत्तियां अवैध तरीके से स्वयं, शिवनारायण यादव व नीतू यादव के नाम से अर्जित की हैं। जिलाधिकारी ने इन संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

मिंटू सिंह हत्याकांड में विशंभर था आरोपी

बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के महावीर घाट के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने दाह संस्कार में शामिल होने बाइक से जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया था।

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी खेदन वर्मा (70) पुत्र सुघर वर्मा की 24 जून 2020 की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके दाह संस्कार के लिए गांव के लोग 25 जून की शाम महावीर घाट के लिए निकले। गांव के लोगों के साथ मिंटू सिंह (38) और शुभ नारायण वर्मा (48) बाइक से दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ये महावीर घाट के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुभ नारायण वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में विशंभर यादव समेत कई लोग आरोपी थे। इनके खिलाफ शहर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्तमान में अभियुक्त विशंभर समेत सभी आरोपी जेल में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed