फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia Baraiya BJP MLA Surendra Singh said illegal liquor business is being done in collusion with UP Police

यूपीः भाजपा विधायक बोले, पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है अवैध शराब का धंधा

Fri, 12 Feb 2021 07:25 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Fri, 12 Feb 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Ballia Baraiya BJP MLA Surendra Singh said illegal liquor business is being done in collusion with UP Police
BJP MLA Surendra singh - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में जहां भी अवैध शराब बिकती है या बनती है उसे स्थानीय पुलिस का सरंक्षण प्राप्त होता है। हमारे यहां पुलिस की मिलीभगत से ही फलफूल रहा है अवैध शराब का धंधा। यह आरोप बलिया जनपद के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में पुलिस पर लगाया।

विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कासगंज में शराब माफिया द्वारा पुलिस के एक जवान की हत्या कर दी गई और दरोगा की हत्या का प्रयास किया गया। मेरे जानकारी के अनुसार वहां के एसएचओ का शराब माफियाओं को संरक्षण प्राप्त था। विधायक ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों स्थान पर अवैध शराब खुलेआम बिक रही है। रेवती थाने से कुछ कदम की दूरी पर अवैध शराब बनाने का धंधा होता है। वहीं बैरिया थाना अंतर्गत रानीगंज पूरब फाटक, बिन के टोला, मधुबनी बगीचे में, मिश्र की मठिया, लक्ष्मणछपरा, शोभाछपरा सहित कई स्थानों पर अवैध शराब की तिजारत हो रही है। इसकी शिकायत मैं खुद डीजीपी से बलिया के एसपी तक सबसे लिखित रूप में कर चुका हूं।

विज्ञापन

 विधानसभा में उठाएंगे मामला

एक साल पहले यह मामला विधानसभा में भी उठा चुका हूं। बावजूद इसके अवैध शराब का तिजारत रुक नहीं पा रही है, क्योंकि हमारी पुलिस इसे रोकने को गंभीर नहीं है। कहा कि आगामी 18 फरवरी से विधानसभा का सत्र चलने वाला है। मैं प्रयास करूंगा कि इस प्रकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष रखूं। विधायक ने जोर देते हुए कहा कि पुलिस ठान ले तो कहीं कोई गलत काम नहीं हो पाएगा।

इस संदर्भ में बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन टाडा ने कहा कि सोशल मीडिया में बृहस्पतिवार को ही विधायक द्वारा आरोप लगाने संबंधित वीडियो को देखकर हमने एडिशनल एसपी, दो सीओ, चार थानाध्यक्ष व महिला पुलिस की टीम बनवाकर भाखड़ गांव में आकस्मिक छापा मरवाया। छापे में किसी भी घरों में शराब नहीं मिली और न कहीं भट्ठियां दिखाई दी हैं। खेत में 15 लीटर शराब व कुछ लहन मिली जिससे एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। रेवती पुलिस द्वारा पूर्व में भी एक वर्ष के दौरान आकस्मिक छापा मार कर 25 लोगों को संबंधित धाराओं में जेल भेजा गया है और तीन के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed