फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   balika vadhu in varanasi police stopped child marriage groom age 32 whil bride just 15 yeras old

Varanasi: 15 साल की दुल्हन की मांग भर रहा था 32 साल का दूल्हा, मंडप में पहुंच गई पुलिस, फिर मचा हड़कंप

Sat, 28 Jan 2023 06:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 Jan 2023 06:46 PM IST
सार

वाराणसी में प्रशासन की चुस्ती से एक बार फिर से एक नाबालिग बच्ची बालिका वधू बनने से बच गई। हालांकि दूल्हा और बराती मंडप से भाग निकलने में सफल रहे। घटना चोलापुर के आयर बाजार क्षेत्र की है। 

विज्ञापन
balika vadhu in varanasi police stopped child marriage groom age 32 whil bride just 15 yeras old
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

वाराणसी में प्रशासन की चुस्ती से एक बार फिर से एक नाबालिग बच्ची बालिका वधू बनने से बच गई। हालांकि दूल्हा और बराती मंडप से भाग निकलने में सफल रहे।  घटना चोलापुर के आयर बाजार क्षेत्र की है। जिला बाल संरक्षण इकाई की संरक्षण अधिकारी निरूपमा सिंह को बुधवार देर शाम सूचना मिली कि आयर बाजार क्षेत्र निवासी किशोरी की शादी होने जा रही है।

विज्ञापन


करीब 32 साल के दूल्हे के साथ पांच-छह लोग भी राजस्थान से आए थे। सूचना पर निरूपमा सिंह ने तत्काल ही जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय से संपर्क साधा। इसके बाद एक टीम गठित हुई जिसमें बाल संरक्षण इकाई के राजकुमार, रामकिशुन व चाइल्ड लाइन से आजाद एवं खुशबू को शामिल किया गया। साथ ही चोलापुर थाने पर फोन कर वहां पुलिस बल भेजने को कहा गया। 
विज्ञापन


पुलिस के साथ टीम जब आयर बाजार क्षेत्र स्थित किशोरी के घर पहुंची तो वहां मंडप में विवाह की रस्में चल रही थीं। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही दूल्हा और उसके साथ के लोग वहां से भाग निकले। परिजनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि किशोरी की उम्र अभी महज 15 साल है। वह कक्षा पांच तक पढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां हुई पूछताछ के बाद किशोरी और उसके अभिभावकों को लेकर यह टीम बाल कल्याण समिति के चांदमारी स्थित कार्यालय पहुंची और उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति के सदस्य अखिलेश कुमार तथा शील चंद्र किशोर कुजूर ने मामले की सुनवाई की साथ ही बालिका के घर वालों को बाल विवाह न करने का शपथ पत्र देने को कहा।
                

साथ ही किशोरी को फिर से 15 दिन के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिला बाल संरक्षण इकाई की संरक्षण अधिकारी निरूपमा सिंह ने बताया कि किशोरी को कक्षा छह में प्रवेश दिलाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भी प्रेषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed