फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bakery products will become costlier by 10 percent

Varanasi News: 10 फीसदी महंगे हो जाएंगे बेकरी के उत्पाद

Sat, 12 Oct 2024 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Bakery products will become costlier by 10 percent
10 फीसदी महंगे हो जाएंगे बेकरी के उत्पाद
विज्ञापन

आटा-मैदा और तेल-रिफाइंड के दाम में उछाल से बेकरी कारोबारियों ने लिया निर्णय
अब तक के अपने सबसे सर्वोच्च शिखर पर मैदा, 3400 रुपये में बिक रहा 50 किलो

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आटा, सूजी, मैदा, रिफाइंड, सरसो तेल में तेजी से बेकरी और कान्फेक्शनरी के उत्पाद 10 से 15 फीसदी महंगे होंगे। मैदा अपने अब तक के सबसे सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गया है। अब मैदा 3400 रुपये में 50 किलो की बोरी आ रही है, जबकि पहले 2500-2600 रुपये में मिल रही थी। पिछले दिनों शहर के एक होटल में बैठक कर बेकरी कारोबारियों ने यह निर्णय लिया है। वहीं, नमकीन पर एक रुपये किलो की दर से दाम बढ़ा दिया गया है।
बेकरी कारोबारियों के अनुसार मैदा का रेट पहली बार 3400 रुपये तक मैदा पहुंच गया। आटा 36 रुपये किलो में बिक रहा था। नवरात्र से पहले 30 से 32 रुपये किलो आटा मिल रहा था। ऐेसे में बेकरी उत्पादों के दाम बढ़ाना मजबूरी है।
विज्ञापन

बनारस आयल एसोसिएशन के महामंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि त्योहारी सीजन में तेल, रिफाइंड के दाम में तेजी है। जुलाई से अक्तूबर तक सरसो तेल के दाम में 35-40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। रिफाइंड जुलाई में जो 120 रुपये प्रति लीटर था, इस माह में 160-165 रुपये तक पहुंच गया है। सीमा शुल्क में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के चलते यह तेजी आई है। पहले तेल पर सीमा शुल्क 2.5 प्रतिशत था, जो अब 20 प्रतिशत बढ़कर 22.5 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कच्चे माल में तेजी से उत्पादों का रेट बढ़ाना मजबूरी है। 200 से अधिक बेकरी दुकानें और लगभग 180 से अधिक कारखाने से इससे प्रभावित हैं। पिछले दो-तीन माह से कच्चे माल के दाम बढ़ रहे हैं लेकिन उत्पादों के दाम वही हैं। -अजीत सिंह बग्गा, अध्यक्ष, काशी बिस्किट कांफेक्शनरी व्यापार मंडल



मैदा, रिफाइंड के बढ़ते दाम के चलते सेवड़ा और नमकीन का रेट एक रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुका है। बेकरी उत्पादों के दाम भी बढ़ने वाले हैं। ब्रेड, बर्गर और अन्य आइटम के दाम में 10 फीसदी तक वृद्धि होनी है।- जय निहलानी, अध्यक्ष, युवा काशी बिस्किट कांफेक्शनरी व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed