{"_id":"61829623bf5bdf011f34f85f","slug":"bad-air-before-diwali-banaras-reaches-yellow-zone-situation-likely-to-worsen-at-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपावली से पहले हवा खराब: येलो जोन में पहुंचा बनारस, रात में हालात और बिगड़ने के आसार, एक्यूआई 178 पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली से पहले हवा खराब: येलो जोन में पहुंचा बनारस, रात में हालात और बिगड़ने के आसार, एक्यूआई 178 पर
Thu, 04 Nov 2021 10:11 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 04 Nov 2021 10:11 AM IST
सार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 138 दर्ज किया गया। बनारस की हवा में फिर से बारीक धूल के कणों की मात्रा बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली से पहले ही बनारस की हवा खराब होने लगी है। प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने से बनारस ग्रीन से येलो जोन में पहुंच गया है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण विभाग की चिंता बढ़ गई है। मलदहिया, भेलूपुर और लंका सबसे प्रदूषित इलाके रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 138 दर्ज किया गया। बनारस की हवा में फिर से बारीक धूल के कणों की मात्रा बढ़ने लगी है। बुधवार को मलदहिया का एक्यूआई 178, भेलूपुर का 139, लंका का 137 और अर्दली बाजार का 100 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अक्तूबर में बनारस की हवा सबसे अच्छी थी और यह लगातार ग्रीन जोन में बना हुआ था। पिछले साल दीपावली से पहले ही बनारस की हवा खराब हो गई थी। शहर लगातार रेड जोन में बना हुआ था और एयर क्वालिटी इंडेक्स तीन सौ के ऊपर था।
विज्ञापन
वहीं, 2019 में दीपावली के समय एयर क्वालिटी इंडेक्स पांच सौ के पास पहुंच गया था। वाराणसी सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर था।
पढ़ेंः कनाडा से आ रही मूर्ति: मां अन्नपूर्णा के स्वागत के लिए सजेगा बाबा का धाम, 15 को सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा
Read more: https://
एयर क्वालिटी इंडेक्स के बारे में जानिए
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 0 और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।