{"_id":"5bd0afa5bdec222f4e266f32","slug":"bachendri-pal-says-that-misson-clean-ganga-is-similar-than-mountain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पर्वतारोही बछेंद्री पाल बोलीं, गंगा की सफाई एवरेस्ट पर चढ़ने जैसा , दिलाया स्वच्छता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतारोही बछेंद्री पाल बोलीं, गंगा की सफाई एवरेस्ट पर चढ़ने जैसा , दिलाया स्वच्छता का संकल्प
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर दिलाया स्वच्छता का संकल्प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा की सफाई एवरेस्ट पर चढ़ने जैसा है। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। उक्त बातें पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने कहीं। वो बुधवार को महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ, जीवन ज्योति स्कूल सहित अन्य जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में गंगा की सफाई पर बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया।
बनारस में अपने चार दिवसीय दौरे के तहत बछेंद्री पाल अपनी टीम के सदस्यों के साथ गंगा सफाई, जागरूकता रैली, संवाद आदि माध्यमों से स्वच्छता की अपील कर रही हैं। इसके तहत बुधवार को सुबह दशाश्वमेध घाट पर श्रमदान के बाद छात्रों से संवाद करने महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ पहुंची। प्रधानाचार्य डॉ. बेनीमाधव शुक्ल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बछेंद्री ने कहा कि गंगा को अविरल निर्मल बनाने की दिशा में सभी का जागरूक होना बहुत जरूरी है। इसमें युवाओं की भूमिका अहम है।
स्वच्छता को लेकर बातें तो लोग बहुत करते हैं लेकिन फिर बाद में उसी गंगा में गंदगी डालते हैं, कपड़े धुलते हैं। खुलेआम नाले का गंदा पानी गंगा में गिर रहा है। जब-तक इस पर अंकुश नहीं लगेगा सफाई की बात करना बेमानी है।
विज्ञापन
इस दौरान बछेंद्री की टीम के सदस्यों के साथ ही राजकीय क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह यादव, डॉ. महेंद्र सिंह, वन संरक्षक केके पांडेय, एनपी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर, जीवन ज्योति गर्ल्स कॉलेज में भी छात्राओं के साथ स्वच्छता के मुद्दे पर खुलकर बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाकर लोगों को प्रेरित करते रहने का आह्वान किया।सिगरा स्टेडियम में गंगा स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसी कारणवश बचेंद्री पाल स्टेडियम नहीं पहुंच पाई पर उनके साथियों ने खिलाड़ियों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लगभग आधे घंटे तक यह कार्यक्रम चला।