फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Babatpur airport slipped to second number in passenger facilities Indore airport at number one

वाराणसी एयरपोर्ट की रैकिंग गिरी: यात्री सुविधाओं में दूसरे नंबर पर खिसका, इंदौर एयरपोर्ट पहले नंबर पर

Sat, 12 Nov 2022 10:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 12 Nov 2022 10:16 AM IST
सार

इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ एयरपोर्ट की ओर से जुलाई से सितंबर के लिए हुए सर्वे में विमान यात्रियों को सुविधा देने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट को देश भर में दूसरा स्थान मिला है।  सर्वे में देश के 13 एयरपोर्ट को शामिल किया था। इसमें 5 के पैमाने पर इंदौर एयरपोर्ट 4.96 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर रहा है।

विज्ञापन
Babatpur airport slipped to second number in passenger facilities Indore airport at number one
बाबतपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्री सुविधाओं में लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की रैकिंग खिसक कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इससे पहले अप्रैल से जून की तिमाही सर्वे में बाबतपुर एयरपोर्ट को पहला स्थान मिला था। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ एयरपोर्ट की ओर से जुलाई से सितंबर के लिए हुए सर्वे में विमान यात्रियों को सुविधा देने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट को देश भर में दूसरा स्थान मिला है। 

विज्ञापन

सर्वे में देश के 13 एयरपोर्ट को शामिल किया था। इसमें 5 के पैमाने पर इंदौर एयरपोर्ट 4.96 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर रहा है। वहीं बाबतपुर एयरपोर्ट 4.94 रेटिंग के साथ दूसरे और गोवा एयरपोर्ट 4.89 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर रहा। एयरपोर्ट सर्वे के दौरान यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया गया। इसमें विमान से संबधित सूचना, खाने-पीने की सुविधा, एयरपोर्ट पर पार्किंग की सुविधा, सुरक्षा जांच, सुरक्षाकर्मियों का व्यवहार, एयरपोर्ट पर बैंक, एटीएम, शॉपिंग, शौचालय की स्वच्छता, वाई फाई की सुविधा के साथ ही कुल 35 सवालों के जवाब में यात्रियों से प्रतिक्रिया फॉर्म भरवाया गया था। इस पर एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की टीम ने रिपोर्ट तैयार किया है। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि इससे पहले वाराणसी एयरपोर्ट को पहला स्थान मिला था। रैकिंग में उतार-चढ़ाव होता रहता है। वाराणसी एयरपोर्ट यात्रियों को हमेशा बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed