{"_id":"5a81d2c04f1c1ba0268b9c1b","slug":"baba-vishwanath-marriage-function-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबा विश्वनाथ की मटमंगरा की रस्म संपन्न, आज मनाया जाएगा विवाहोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा विश्वनाथ की मटमंगरा की रस्म संपन्न, आज मनाया जाएगा विवाहोत्सव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
महंत आवास पर पूरी हुई बाबा विश्वनाथ की मटमंगरा की रस्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुराधिपति की मटमंगरा की रस्म सोमवार को संपन्न हो गया। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को काशीपुराधिपति का विवाहोत्सव मनाया जाएगा। मान्यता यह है कि इस अद्भुत क्षण के साक्षी केवल काशीवासी ही नहीं बल्कि पूरा देवलोक होता है।
‘कहवां के पियर माटी, कहवां के कोदार, कहवां क सात सुहागिन मोटी कोड़े जाए हो...’ ऐसे मंगल गीतों से सोमवार को रेड जोन स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी का आवास गूंज उठा।
अवसर था, काशीपुराधिपति की मटमंगरा की रस्म का। बाबा की पंचबदन रजत प्रतिमा का लग्नानुसार मटमंगरा किया गया। इस दौरान महंत आवास में मंगल गीत गूंजते रहे।
मटमंगरा की रस्म के बाद विवाह की वेदी तैयार की गई। मटमंगरा की रस्म के दौरान प्रख्यात ठुमरी साम्राज्ञी स्व. गिरिजा देवी की शिष्या ममता शर्मा ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर मंगलवार को काशीपुराधिपति का विवाहोत्सव मनाया जाएगा। मान्यता यह है कि इस अद्भुत क्षण के साक्षी केवल काशीवासी ही नहीं बल्कि पूरा देवलोक होता है। महाशिवरात्रि पर देवों के देव महादेव की रात की चारों पहर की आरती पूरे विधि-विधान से होती है।

एकादशी पर गौने आएंगी गौरा
Lord Shiva
- फोटो : File Photo
शिवरात्रि पर बाबा का विवाहोत्सव मनाया जाएगा। फिर रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ गौरा के गौने की रस्म के लिए निकलते हैं। महंत आवास से बाबा विश्वनाथ, मां पार्वती के रजत विग्रत के साथ भव्य पालकी शोभायात्रा निकलती है।
रजत पालकी पर भगवान प्रथमेश भी विराजते हैं। महंत कुलपति तिवारी ने बताया कि इस वर्ष गौने को और भव्यता दी जाएगी। 26 फरवरी को यह पारंपरिक उत्सव मनाया जाएगा।